15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, खुद को हरियाणा पुलिस का जवान बताया, शिकायत पर भी पुलिस कुछ नहीं की

कार सवार कुछ लोगों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो अपहरण करने वालों ने खुद को हरियाणा पुलिस का जवान होना बताया।

less than 1 minute read
Google source verification
Udaipur Crime

दिनदहाड़े युवक का अपहरण (फोटो- पत्रिका)

Udaipur Crime: उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में रूपसागर इलाके में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां एक कार सवार समूह ने दिनदहाड़े एक युवक को जबरन उठा लिया।


बता दें कि घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब विरोध किया तो अपहरण करने वालों ने खुद को हरियाणा पुलिस का जवान बताया और कहा कि युवक किसी मामले में फरार चल रहा है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार में 5-6 युवक रूपसागर क्षेत्र में पहुंचे और वहां मौजूद एक युवक को अचानक पकड़कर कार में डालने लगे। युवक ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, जिससे आसपास के लोग जमा हो गए।


लोगों ने जब हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो कार सवारों ने कहा कि वे हरियाणा पुलिस से हैं और युवक को किसी केस में गिरफ्तार करने आए हैं। इस दौरान कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन तब तक कार सवार युवक को लेकर फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पहुंचने तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी।


पुलिस ने बताया कि अब तक इस घटना को लेकर किसी भी व्यक्ति द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और न ही किसी पुलिस टीम के आने की जानकारी विभागीय रूप से प्राप्त हुई है।


लोगों का कहना है कि घटना दिनदहाड़े हुई और पुलिस को तत्काल जांच शुरू करनी चाहिए कि अपहरण करने वाले सच में पुलिसकर्मी थे या नहीं। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।