21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video… जेष्ठ पूर्णिमा पर जगन्नाथ स्वामी का महास्नान्न

जेष्ठाभिषेकमंत्रोच्चार के साथ ठाकुरजी का महास्नान
less than 1 minute read
Google source verification
Video... जेष्ठ पूर्णिमा पर जगन्नाथ स्वामी का महास्नान्न

Video... जेष्ठ पूर्णिमा पर जगन्नाथ स्वामी का महास्नान्न

उदयपुर. Jagdish mandir जेष्ठ माह की पूर्णिमा रविवार को मनाई गई। भगवान जगन्नाथ स्वामी महास्नान करवाया। ऐसे में तीन घंटे तक होने वाले इस महास्नान में 250 किलो से अधिक पंचामृत का उपयोग किया गया।

पंडित रामगोपाल ने बताया कि जेष्ठ पूर्णिमा पर सुबह 7 से 10 बजे तक ठाकुरजी का महास्नान हुआ। इस दौरान पंडितो ने श्रीसूक्त, पुरुष सूक्त और जेष्ठाभिषेक सूक्त का पाठ किया। इसके साथ ही ठाकुरजी को चांदी के घड़ों से पंचामृत और गंगाजल से स्नान करवाया गया। इस दौरान मंदिर में भक्तो की भीड़ रही। उन्होंने बताया कि ठाकुरजी के स्नान के लिए 250 किलो दूध, 5 किलो दही, 11 किलो शक्कर, सवा किलो शहद, 5 किलो घी से पंचामृत तैयार किया गया। अभिषेक के बाद नए केसरिया वस्त्र धारण करवाने के साथ ही टोपी, मुकुट का श्रंगार धराया गया। आम की बर्फी, आम और हलवे का विशेष भोग लगाया गया। मंदिर में श्रद्धालु दर्शन के साथ ही भजन-कीर्तन का लाभ लिया