5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

23 आरक्षित सीटों के अलावा दो और ले गईं महिलाएं

- 18 भाजपा और कांग्रेस की 7 महिला प्रत्याशी विजयी
less than 1 minute read
Google source verification
 Municipal elections

Municipal elections

धीरेंद्र्र्र्र् कुमार जाेशी/उदयपुर. निकाय चुनाव में उदयपुर नगर निगम के 70 वार्डों में 23 पद विभिन्न वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित थे। इसके बावजूद दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने अन्य वार्डों से भी महिला प्रत्याशियों पर दांव खेला। इसमें से एक वार्ड में पुरुष प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए महिला प्रत्याशी जीती।

70 वार्डों में भाजपा ने आरक्षित पदों के अलावा दो महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। कॉन्ग्रेस ने तीन अतिरिक्त महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। मंगलवार को हुई मतगणना आरक्षण के अलावा दो महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। इनमें वार्ड संख्या-13 में कॉन्ग्रेस की चमन आरा और वार्ड-32 में भाजपा की ललिता मेनारिया ने जीत हासिल की। इस वार्ड में तीन पुरुष प्रत्याशियों को हराकर महिला प्रत्याशी जीती। जीती हुई 25 महिलाओं में से 18 प्रत्याशी भाजपा की है और 7 प्रत्याशी कॉन्ग्रेस की हैं।

विजेता महिलाओं की लीड

विजेता 25 महिलाओं के जीत का अंतर देखा जाए, तो प्रथम तीन महिलाओं में वार्ड 13 की कॉन्ग्रेस प्रत्याशी चमन आरा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1633 मतों से जीती। इसी प्रकार दूसरे नंबर पर वार्ड 20 की संतोष मेनारिया 1115 मतों से और तीसरे नंबर पर वार्ड 21 की राजकुमारी गन्ना ने 1085 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

किस वर्ग में कितनी प्रत्याशी

25 महिला प्रत्याशी अलग-अलग वर्गों से विजयी हुई है। इनमें सामान्य वर्ग की 12, ओबीसी वर्ग की 10, एससी की 2 और एसटी की 1 प्रत्याशी जीती है।