27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंबे समय से फरार भाजपा नेता पर 10 हजार का इनाम घोषित, जारी हुआ आदेश

MP News : पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने भाजपा नेता पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपी लंबे समय से फरार है। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification
MP News

भाजपा नेता पर 10 हजार का इनाम (Photo Source- Patrika)

MP News :मध्य प्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर सामने आई है। यहां धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे भाजपा नेता पर पुलिस विभाग ने 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। यानी अब आरोपी के संबंध में पुलिस को सूचित करने वाले को इनाम के रूप में 10 हजार राशि नगद भेंट की जाएगी। यही नहीं, जानकारी देने वाले का नाम भी पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता शौकत मोहम्मद खान पर समानांतर वफ्फ बोर्ड चलाने और न्यायालय में फर्जी कागजात और शपथपत्र दाखिल किये थे। इसे लेकर धारा 420 समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। शौकत खान पुलिस को चमका देकर लंबे समय से फरार चल रहा है। उसे पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है, लेकिन वो अबतक पुलिस गिरफ्त से दूर है।

आदेश जारी

वहीं अब उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने शौकत खान पर 10 हजार के नगद इनाम की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि, जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखे जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी पर नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।