28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंहस्थ क्षेत्र में अब नहीं होगा निर्माण, प्रशासन रखेंगा नजर

सुरक्षा को लेकर निर्णय...संभागायुक्त ने कलेक्टर को दिए निगरानी समिति गठित करने के निर्देश

2 min read
Google source verification
patrika

Simhastha area

उज्जैन.सिंहस्थ क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों पर रोक के लिए प्रशासन निगरानी समिति गठित करेगा। संभागायुक्त ने कलेक्टर को पृथक से समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति समय-समय पर अधिसूचित मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेगी और अवैध निर्माण होता पाने पर कार्रवाई की जाएगी। सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है।

सिंहस्थ हुए करीब दो वर्ष हो चुके हैं। सिंहस्थ को लेकर मेला क्षेत्र का विकास हुआ वहीं इसके बाद छोटे-बड़े अवैध निर्माण की शिकायतें भी सामने आई हैं। वर्ष २०२८ के आगामी सिंहस्थ में रिक्त भूमि को लेकर समस्या न झेलना पड़े, इसके लिए प्रशासन ने अब अधिसूचित मेला क्षेत्र में सतत निगरानी की आवश्यकता महसूस की है। इसके चलते संभागायुक्त ने कलेक्टर संकेत भोंडवे को पत्र लिख मेला क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर रोक के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टर को इसके लिए अधिकारियों की एक निगरानी समिति भी गठित करने का कहा है।

इसलिए जरूरी निगरानी समिति
सिंहस्थ बाद मेला क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर अमूमन कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। वर्तमान में पदस्थ अधिकारी भी आगामी सिंहस्थ आयोजन को लेकर खास चिंता नहीं रखते हैं। इधर नगर निगम भी इस ओर ध्यान नहीं देती है। यही कारण है कि १२ वर्ष के दौरान मेला क्षेत्र में कई अवैध निर्माण हो जाते हैं। यहां तक कि आबादी क्षेत्र भी विकसित हो जाते हैं, जिन्हें बाद में हटाना बड़ी चुनौती होता है। पूर्व सिंहस्थ मेला क्षेत्र में कुछ आवासी क्षेत्र विकसित होने के कारण ऐसे क्षेत्रों को अधिसूचित क्षेत्र से हटाने की मांग भी उठी है। आगामी सिंहस्थ तक मेला क्षेत्र की सुरक्षा हो सके, इसके लिए कुछ विशेष अधिकारी-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने की आश्यकता है। समिति गठित होती है तो मेला क्षेत्र की निगरानी रखना, समिति की जिम्मेदारी होगी। साथ ही समय-समय पर मेला क्षेत्र की रिपोर्ट भी ली जा सकेगी।