महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित महाकाल वैदिक प्रशिक्षण, शोध संस्थान में कक्षा 6 से 12 तक वेद, व्याकरण, साहित्य, हिन्दी, अंग्रेजी, कम्प्यूटर और गणित की शिक्षा दी जाती है। वर्ष 2010 से इसका अपना कोई अकादमिक कैलेंडर नहीं था। स्थानीय स्तर पर कार्ययोजना के अनुसार पाठ्यक्रम का संचालन होता था। संस्थान द्वारा संस्कृत बोर्ड की मंशा अनुसार वार्षिक कैलेंडर पृथक से तैयार किया गया था। इसके अलावा संस्थान में पतंजलि संस्कृत संस्थान के वार्षिक अकादमिक कैलेंडर को लागू करने के प्रस्ताव काफी दिनों से विचाराधीन था। कैलेंडर को लागू नए सत्र से लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसमें कार्य दिवसों के साथ अन्य गतिविधियों का समावेश रहेगा।