10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरी साड़ी पहनकर दिया पर्यावरण का संदेश

हरित प्रदेश में सहयोग के लिए हरी साड़ी पहन पहुंची महिलाएं, पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागदा

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 8 Jul 2018, 7:39 PM IST

patrika

हरी साड़ी पहनकर दिया पर्यावरण का संदेश

नागदा. हरियाली से खुशहाली के उद्देश्य को लेकर रविवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पत्रिका समूह व नगर पालिका व नारी सामाजिक संगठन की अगुवाई पत्रिका हरित प्रदेश अभियान की शुरआत की गई। इस दौरान करीब ८० लोगों ने १५० पौधों को बगीचे में रोपा। उपस्थितों ने पौधों को रोपकर उन्हें बचाने का संकल्प भी लिया। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक मालवीय ने पर्यावरण का महत्व उपस्थितों को बताया। मालवीय ने कहा कि पत्रिका की पहल सार्थक है व जनहितैषी है। पत्रिका द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाते है। सराहनीय कार्यक्रमों के लिए नगर पालिका हमेशा समूह के साथ रहेगा। बता दें कि बारिश के दौरान पत्रिका द्वारा हरित प्रदेश अभियान चलाया जाता है। पौधरोपण करने वाले इच्छुक संस्था, समाज व अन्य कोई पत्रिका का सहयोग कर सकता है।

हरी साड़ी पहनकर दिया पर्यावरण का संदेश

नारी सामाजिक संगठन ने सहयोग देते हुए पत्रिका की अभिनव पहल को सराहा है। कार्यक्रम के दौरान नारी सामाजिक संगठन की महिलाए हरे रंग की पोषक में पहुंची। पोषक का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति अन्य लोगों में जागरुकता फैलाना है। महिलाओं का तर्क है, यदि सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरुक हो जाए तो मौसम चक्र में अनियमिता नहीं आएगी। साथ ही बारिश भी समयानुसार ही होगी। कार्यक्रम के दौरान सविता शर्मा, ऋतु अरोरा, स्वाति सेठिया, अन्नपूर्णा शर्मा, माया कछावा, मधु प्रजापत, अनिता चौहान, रेखा राठौर, ममता पांचाल, राजकुमारी चौरसिया, आशा पोरवाल आदि मौजूद थे।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की पार्षद भूपेंद्र कौर खालासा, पार्षद रेखा मालवीय, अमनदीप खालसा, मुकेश मोहता, मनोज राठी बारदाना वाला, चंद्रेश प्रजापत, दिनेश अग्रवाल, धर्मेंद्र चौहान, संजय जोशी, केपी चंद्रावत, अजय अग्रवाल, सुधीर मिश्रा, तरुण गेहलोत, रंजित ठाकुर, नंदलाल वर्मा, कांग्रेस नेता बसंत मालपानी, राहुल पोरवाल, दिलीप फतरोड़, चेतन नामदेव, अजय माहेश्वरी आदि मौजूद थे।

इनका कहना-
सराहनीय है पहल
नपध्यक्ष अशोक मालवीय के अनुसार पत्रिका समूह द्वारा आयोजित किए जाने वाले सभी अभियान सराहनीय होते है। पत्रिका समूह हमेशा से जनहितैषी मुद्दों को समाज के समकक्ष लेकर आता है। पहल स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रेरणा है। नगर पालिका की ओर से हरित प्रदेश अभियान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

अशोक मालवीय, नपाध्यक्ष, नागदा


सहयोग के लिए धन्यवाद पत्रिका
हरित प्रदेश अभियान की सराहना करती हूं। साथ ही पत्रिका के अभियान में शामिल किए जाने के लिए समूह का धन्यवाद देती हूं। शर्मा का कहना है, कि पत्रिका द्वारा आयोजित किए जाने वाले अभियान लोगों के लिए प्रेरणादायी होते है।
सविता शर्मा, नारी सामाजिक संगठन की महिला सदस्य


पौधारोपण से निखरेगा पर्यावरण

पत्रिका अभियान हरियाली से खुशहाली की सराहना करती हूं। पौधरोपण किए जाने से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित उद्यान संवरेगा। साथ ही प्राकृतिक सौंदर्यता भी बढ़ेगी। आगामी दिनों में पौधों के बड़े होने के साथ ही रहवासियों के लिए एक मनोरंजन का साधन उपलब्ध हो सकेगा।

रेखा मालवीय, पार्षद

पौधों को बचाने का लिया संकल्प
पर्यावरण अभियान में सहयोग के साथ रोपे हुए पौधों को बचाने का संकल्प लेते है। अभियान में सहयोग करने का उद्देश्य पर्यावरण बचाने की पहल हर किसी के द्वारा नहीं किया जाता है। जो पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहयोग करेगा। नके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

सत्येंद्र शेखावत, कांग्रेस नेता