
महाकाल की भस्म आरती के दौरान मुख्यमंत्री के परिवार के लोग भी थे।
महाकाल मंदिर में सोमवार को सुबह भस्म आरती के दौरान भीषण हादसा हो गया। गर्भगृह में भस्म आरती के बाद जब परंपरागत गुलाल खेला जा रहा था, तभी वहां अचानक आग लग गई और इस दौरान 16 पुजारी और सेवक घायल हो गए। गंभीर घायल 8 पुजारियों को इंदौर रेफर किया गया है। घटना के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव की पत्नी और बेटा भी शामिल था। हालांकि सीएम के परिवार के लोग सुरक्षित हैं। खबर लगते ही मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उज्जैन के लिए रवाना हो रहे हैं।
होली के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर से बुरी खबर आई है। भस्म आरती के बाद महाकाल के गर्भगृह में परंपरागत गुलाल खेला जा रहा था, तभी वहां अचानक आग लग गई। इस दौरान एक के बाद एक 16 लोग इसकी चपेट में आ गए। आग में झुलसे लोगों में से 8 पुजारियों को इंदौर रेफर किया गया है। बाकी का इलाज उज्जैन के अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।
बताया जा रहा है कि जब आग लगी उस वक्त मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का परिवार भी भस्म आरती में शामिल था। उनकी पत्नी, बेटे और बहू भी बाबा के दर्शन करने गए थे। इस घटना के दौरान वे गर्भगृह के बाहर थे। अफरा-तफरी के दौरान वे एक तरफ आ गए और अब सुरक्षित हैं।
घायलों में महाकाल मंदिर के पुजारी शामिल हैं। इनमें संजय गुरु, नानू गुरु, विकास गुरु, आनंद, मनोज, शिवम, कमल, मंगल, अंश पुरोहित, महेश शर्मा सेवक, चिंतामन गेहलोत आदि शामिल हैं। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को इंदौर रैफर किया गया है।
पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि महाकाल मंदिर में परंपरागत होली समारोह मनाया जा रहा था। तभी गुलाल के कारण गर्भगृह में आग फैल गई। जिसमें ज्यादातर मंदिर के पुजारी घायल हैं। हमनें उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
Updated on:
25 Mar 2024 09:21 am
Published on:
25 Mar 2024 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
