एक बार फिर फिल्म पद्मावती को लेकर सांसद चिंतामणि मालवीय ने दिया विवादित बयान
बीते दिनों पहले ही मध्य प्रदेश के उज्जैन से भाजपा के सांसद चिंतामणि मालवीय ने फिल्म पद्मावती के विरोध में फेसबुक पर एक विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'जिनकी बीवी रोज शौहर बदलती हैं उनके लिए जौहर की कल्पना मुश्किल है'। अब एक बार फिर से उन्होंने विवादित बयान दिया है। मालवीय ने सुब्रमण्यम स्वामी के बयान पर अपनी पूरी सहमित जताई है, जिसमें स्वामी ने 'पद्मावती' का दुबई कनेक्शन जोड़ा है। साथ ही सेंसर बोर्ड को भी सलाह दी है।