
Congress leader Pistol Video- उज्जैन में कांग्रेस नेता ने किसानों को दिखाई पिस्टल (फोटो सोर्स- Patrika)
Congress leader with Pistol- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कांग्रेस नेता की सरेआम गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कांग्रेस नेता हाथ में पिस्टल (Gun) लेकर किसानों को साथ गाली-गलौज करते और जान से मारने की धमकी देते नजर आ रहे है। सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि कांग्रेस नेता साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव कांग्रेस का प्रत्याशी रह चुका है। वीडियो वायरल होने और किसानों की शिकायत के बाद कांग्रेस नेता पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
मामला महिदपुर विधानसभा के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र का है। यहां ग्राम डेलचीबुजुर्ग में जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया है। किसान परिवार ने पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी, गुर नेस्ट बस सर्विस के संचालक एवं जिला पंचायत सदस्य के पुत्र प्रताप सिंह गुर (Pratap Singh Gur) पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो सामने आने का दावा भी किया जा रहा है, जिसमें उनके हाथ में पिस्टल दिखाई देने की बात कही जा रही है।
कांग्रेस नेता की जो वीडियो वायरल (Congress leader Pistol Video) हुई है उसमे पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह गूर हाथ में पिस्टल लिए खड़े है। गूर को कई लोग घेरकर खड़े है। कांग्रेस नेता लगातार पास खड़े लोगों को गालियां दे रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे है। वीडियो में कांग्रेस नेता कहता है कि ' ले बना वीडियो….गोली मार दूंगा… जान से मार दूंगा।'
फरियादी संदीप सेन के अनुसार, 18 जून की शाम वह अपने भाई गोविंद सेन के साथ खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान प्रताप सिंह गुर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और प्रताप सिंह गुर ने पिस्टल निकालकर किसान परिवार की ओर तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि विवादित भूमि की पटवारी द्वारा पहले ही नाप-जोख कर दोनों पक्षों की सीमाएं तय की जा चुकी हैं, इसके बावजूद उनकी जमीन पर जबरन खुदाई कराई जा रही थी
महिदपुर रोड थाना प्रभारी रामसिंह बामोर ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
Published on:
29 Jun 2026 09:58 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
