14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरी हुई मनोकामना, महाकाल के दर्शन करते ही भक्त की मौत

वे महाकाल के अनन्य भक्त थे। अपने आराध्य के दर्शन करने महाकालेश्वर मंदिर आए। भगवान के दर्शन और पूजा अर्चना की उनकी मनोकामना पूरी होते ही महाकाल के इस भक्त की मौत भी हो गई। वे उज्जैन से वापस अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें महाकाल के इस भक्त ने दम तोड़ दिया।

2 min read
Google source verification
ujjainmahakal3.png

महाकाल के भक्त की मौत

उज्जैन. वे महाकाल के अनन्य भक्त थे। अपने आराध्य के दर्शन करने महाकालेश्वर मंदिर आए। भगवान के दर्शन और पूजा अर्चना की उनकी मनोकामना पूरी होते ही महाकाल के इस भक्त की मौत भी हो गई। वे उज्जैन से वापस अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें महाकाल के इस भक्त ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: महाकाल के दर्शन करते ही मुंबई के भक्त ने तोड़ दिया दम

पुलिस ने बताया कि महाकाल के इस भक्त की शिनाख्त विशाल शर्मा पिता दिनेश शर्मा के रूप में हुई। वे इंदौर के निवासी थे और महाकाल के दर्शन की कामना लेकर उज्जैन आए थे। महाकाल की पूजा अर्चना कर विशाल शर्मा उज्जैन से वापस इंदौर जा रहे थे लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।

यह भी पढ़ें: 7 जनवरी तक मूसलाधार बरसात कराएगा पश्चिमी विक्षोभ, बिगड़े मौसम का अलर्ट

इंदौर से बाइक लेकर महाकाल दर्शन करने आए विशाल को वापस लौटते समय चंदेसरी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। देर रात को पुलिस के गश्ती दल को वे सड़क पर पड़े हुआ मिले थे। पुलिस ने उनके बारे में जांच करना शुरु किया तो परिजनों का पता लग गया। तब उन्हें हादसे के बारे में बताकर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें: सीएम के प्रोग्राम के बाद कलेक्टर की तबियत बिगड़ी, ICU में भर्ती

परिवार वालों ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता था और कल बाइक से अकेला उज्जैन दर्शन करने आया था। यहां से वह हाटकेश्वर कॉलोनी में रहने वाले दोस्त से मिलने गया और देर रात बाइक से ही इंदौर के लिए रवाना हो गया। करीब 2 बजे नागझिरी थाने की गश्त पार्टी को युवक चंदेसरी गांव के गेट के सामने घायल हालत में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कैसे गुजरेंगे अगले पांच दिन

उसकी बाइक की लाइट भी जल रही थी। तुरंत विशाल को एफआरवी से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात को ही पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल से फोन कर दोस्त और परिवार वालों को जानकारी दी। सुबह शव का पीएम करवा परिजनों को सौंपा और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें पंडित प्रदीप मिश्रा के अगले चार कार्यक्रम, जानिए किन शहरों में होगी कथा