2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकाल मंदिर में गर्भग्रह प्रवेश प्रारंभ, अब नजदीक से कर सकेंगे दर्शन

20 माह बाद श्रद्धालुओं को फिर से नजदीक से महाकाल के दर्शन करने का लाभ मिलने लगा है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 6 Dec 2021, 12:23 PM IST

महाकाल मंदिर में गर्भग्रह प्रवेश प्रारंभ, अब नजदीक से कर सकेंगे दर्शन

महाकाल मंदिर में गर्भग्रह प्रवेश प्रारंभ, अब नजदीक से कर सकेंगे दर्शन

उज्जैन. महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार को गर्भग्रह दर्शन प्रारंभ होने की जानकारी मिलते ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी, अलसुबह से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की कतार गर्भग्रह से लेकर मंदिर के बाहर तक नजर आने लगी, एक के पीछे एक खड़े होकर श्रद्धाल जय श्री महाकाल के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, हर किसी के मस्तक पर तिलक और त्रिपुंड शोभायमान था, हाथों में पूजा के फूल, माला और प्रसाद लिए श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आगे बढ़ते नजर आ रहे थे।

गर्भग्रह प्रवेश प्रारंभ

कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से महाकाल मंदिर में गर्भग्रह प्रवेश पर प्रतिबंध कर दिया गया था, श्रद्धालुओं को दूर से ही बाबा महाकाल के दर्शन करने होते थे, लेकिन पिछले माह हुई समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि फिर से मंदिर में गर्भगृह प्रवेश प्रारंभ किया जाए, जिसके तहत 6 दिसंबर यानि सोमवार से श्रद्धालुओं को गर्भग्रह तक प्रवेश दिया जाने लगा है।

दूध, जल, हार माला फूल और प्रसाद चढ़ा सकेंगे श्रद्धालु
अब श्रद्धालु खुद अपने हाथों से बाबा महाकाल को दूध, जल, हार माला फूल और प्रसाद चढ़ा सकेंगे। इस प्रकार कोरोना महामारी के कारण करीब 20 माह बाद श्रद्धालुओं को फिर से नजदीक से महाकाल के दर्शन करने का लाभ मिलने लगा है।

ओमिक्रॉन पर चौंकाने वाला दावा, डेल्टा वैरिएंट से बेहद खतरनाक है ये वायरस

सोमवार से दर्शनार्थियों को प्रवेश

महाकाल मंदिर में सोमवार से श्रद्धालु गर्भगृह और नंदी हॉल में प्रवेश करने लगे हैं। इसके लिए हाल ही में हुई प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था। सोमवार से दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है, लेकिन भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। 3 श्रद्धालु और महारूद्र की रसीद पर तो 5 श्रद्धालु श्रीमहाकालेश्वर भगवान के गर्भगृह से दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान श्रद्धालु केवल जलाभिषेक ही कर सकते हैं।


पुजारी या पुरोहित अपने यजमानों को सुबह 06.15 से 7.15 तक, दोपहर 1 से 3 बजे तक तथा रात 8 से 9 बजे तक 1500 रुपए की रसीद कटाकर गर्भगृह में जल अर्पित में करा सकेंगे।