मान्यता के अनुसार, बछवारस पर भगवान बड़े होते हैं, इस दिन दोपहर 12 बजे शयन आरती होती है। मंदिर के पुजारी अर्पित जोशी ने बताया कि, जन्म लेने के कुछ दिनों तक बच्चों के सोने-जागने का समय तय नहीं रहता। इसी वजह से जन्माष्टमी के बाद अगले चार दिनों तक मंदिर में आरती नहीं होती। पांचवे दिन बछवारस पर मंदिर के मुख्य द्वार पर बंधी माखन मटकी फोड़ते हैं। इस बार भी यह उत्सव 16 अगस्त को बछबारस के अवसर पर दोपहर 12 बजे मनाया जाएगा।