इस बैठक में कार्तिक मेले में अस्थाई निर्माण एवं सजावट, अस्थाई प्रकाश व्यवस्था एवं सजावट, भूमि आवंटन, सिद्धवट मेला आयोजन, पशु मेला आयोजन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आदि को लेकर चर्चा हुई। प्रकाश विभाग को समय सीमा में समुचित प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों क लिए लेआउट डालने का कहा। बताया गया मेले में पॉलीथिन का उपयोग बिल्कुल नहीं हो सकेगा।