उज्जैन. श्रावण मास के सोमवार को बाबा महाकाल की पहली सवारी निकली। बाबा ने मनमहेश स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। दोपहर करीब 3.30 बजे सभामंडप में पालकी पूजन किया गया। इसके बाद 4 बजे पालकी मंदिर के मुख्य द्वार पर आई, यहां पुलिस बल की ओर से बाबा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पालकी महाकाल चौराहे, गुदरी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शाम करीब 5.15 बजे रामघाट पहुंची।