13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो शुभ योगों के साथ यह अंक खोल देगा किस्मत का ताला

खोल देगा किस्मत

2 min read
Google source verification
30 july

30 july

जबलपुर। आज प्रात: 9.00 से 10.30 तक और शाम 4.30 से 6.00 तक का समय हर काम के लिए श्रेष्ठ है। जबलपुर के ज्योतिर्विद् पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार दोपहर 1.41 तक सौभाग्य उपरंात शोभन योग रहेगा । दोनों ही योग शुभ माने जाते है । आज 6 का अंक शुभ साबित होगा।
शुभ विक्रम संवत् : 2075
संवत्सर का नाम : विरोधकृत्
शाके संवत् : 1940
हिजरी संवत् : 1439,
मु.मास: जिल्काद-16
अयन : उत्तरायन
ऋतु : वर्षा
मास : श्रावण
पक्ष : कृष्ण
तिथि -जया तिथि तृतीया दिवस रात्रि पर्यंत तक रहेगी । जया तिथि में व्यापार वाणिज्य, विद्यारंभ, तीर्थयात्रा, अन्नप्राशन, पौधारोपण, गीत संगीत, गृहसाजसज्जा, मित्रमिलन, पत्रलेखन एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्य किये जा सकते है। उपर्युक्त कार्य हेतु ग्रहगोचर सारणी तथा लग्न का विचार कर कार्य करना अत्यंत शुभ तथा सुखद रहेगा ।
योग-दोपहर 1.41 तक सौभाग्य उपरंात शोभन योग रहेगा । दोनों ही योग शुभ माने जाते है ।
विशिष्ट योग-सूर्योदय काल से सौभाग्य योग के साथ शुभ उपयोग तथा प्रात: काल 5.33 से जायद योग शुभकारी है ।
करण-सूर्यादय काल से वणिज उपरांत विष्टि करण का प्रवेश होगा दोनों ही करण सामान्य है ।
नक्षत्र-धनिष्ठा नक्षत्र प्रात: 5.33 तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र रहेगा । शतभिषा नक्षत्र मे बाटिका रोपण, नृत्यकलारंभ , कर्जनिपटारा, कूटनीतिक वार्ता, खनिज संपदा एवं शिल्प विद्या से जुड़े कार्य शुभ तथा सुखद मंगलकारी माने जाते है। कार्य संपादन के पूर्व दिवस एवं तिथि लग्र का विचार करना श्रेष्ठकर माना जाता है ।
शुभ मुहूर्त -आज के दिन अन्नप्रासन, आभूषण निर्माण, हलप्रवहण, धान्यरोपण, ग्रहारंभ, जलाशय वाटिका निर्माण हेतु दिवस शुभ, सुखद तथा अनुकूल रहेगा ।
श्रेष्ठ चौघडि़ए -आज सूर्योदय प्रात: 9.00 से 10.30 तक शुभ, 1.30 से 3.00 तक चर, शाम 4.30 से 6.00 तक लाभ, रात्रि 6.00 से 7.30 तक चर की चौघडिय़ा श्रेष्ठ है ।
व्रतोत्सव-आज श्रावण मास का प्रथम सोमवार है। उमामहेश्वरपूजन, शिव अभिषेक, तथा महाकाल उत्सव का व्रतोत्सव पर्व रहेगा ।
चन्द्रमा: दिवस रात्रि पर्यंत तक कुंम राशि मे संचरण करेगा ।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कर्क राशि मे गुरू तुला राशि मे तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर ििस्थत हेै ।

दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहता है इस दिशा की ब्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास दक्षिण दिशा मे है सन्मुख एवं दाहिना चँद्रमा शुभ माना जाता है ।
राहुकाल: प्रात: 7.30.00 से 9.00.00 तक । (शुभ कार्य के लिए वर्जित)


आज जन्म लेने वाले बच्चे

आज जन्मे बालकों का नामाक्षर गो,सा,सी,सू, अक्षर से आरंंम्भ कर सकते है। इनकी राशि कुंम्भ तथा राशि स्वामी शनि होगे । उपर्युक्त राशि के जातक प्राय: शांत, सरल, विनम्र, प्रतिभावान, निपुण, साहसी तथा परोपकारी प्रवृत्ति के होते है । बाल्यावस्था से ही विद्या बुद्धि का उत्तम संयोग बनेगा ,राजनीति अथवा स्वतंत्र व्यवसाय के क्षेत्र मे उत्ररोत्तर उन्नति की संभावना रहेगी ।