13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 साल बाद फिर सलमान खान से रोमांस करेंगी करीना कपूर!

वे पहले ही करण जौहर की आगामी फिल्म अक्षय कुमार के साथ साइन कर चुकी हैं।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jul 29, 2018

Salman and Kareena

Salman and Kareena

करीना कपूर फिलहाल 'वीरे दी वेडिंग' की सक्सेस का आनंद ले रही है। फीमेल स्टारर इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद करीना को एक बाद एक फिल्में ऑफर हो रही हैं। वे पहले ही करण जौहर की आगामी फिल्म अक्षय कुमार के साथ साइन कर चुकी हैं। जिसकी शूटिंग इस साल दिसंबर में शुरू होने जा रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंडस्ट्री में चर्चा कि स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद करीना कपूर को 'हैप्पी भाग जाएगी 3'ऑफर की जा चुकी हैं। ऐसा लगता है कि मुद्दसर अली इस फिल्म का निर्देशन करेंगे और फिल्म की पेपर वर्क लगभग पूरा हो चुका है। इसके साथ ही ये भी चर्चा है कि करीना कपूर का आने वाली फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी'में गेस्ट रोल में नजर आ सकती हैं।

जस्सी गिल भी लीड रोल में:
हाल ही में फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी'का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और डायना पेंटी दोनों हैप्पी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में जिमी शेरगिल और निर्माता आनंद एल राय की फेवरेट जस्सी गिल भी फिल्म की स्टारकास्ट का अहम हिस्सा हैं।

'भारत'का हिस्सा हो सकती हैं करीना:
वातस्व में इस फ्रेंचाइजी के लिए बहुत अच्छा होगा अगर बेबो तीसरे पार्ट का हिस्सा बनने के लिए सहमत हो। अब देखने वाली बात ये होगी क्या बेबो इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी या नहीं। वहीं दूसरी और खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा के सलमान खान की 'भारत'छोडऩे के बाद करीना कपूर को अप्रोच किया गया है। हालांकि, इसके साथ ही कैटरीना कैफ के नाम पर चर्चा हो रही है।'भारत'का करीना कपूर को ऑफर मिलना इस बात का सबूत है कि आज भी उनके पास फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लगी है। करीना उन सभी यंग मदर्स के लिए उदाहरण है कि कैसे वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी को मैनेज करती हैं।

दिसंबर तक देंगी बेटे को टाइम:
रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर में शूटिंग शुरू करने से पहले करीना कपूर अपने बेटे तैमूर को टाइम देना चाहती हैं। लेकिन अब जब उन्हें ये नया प्रोजेक्ट ऑफर हुआ है तो देखना दिलचस्प होगा कि करीना फिर एक बार कैसे अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में तालमेल बैठाती हैं।