14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका ने की निक से सगाई तो खफा हुई यह बॉलीवुड अभिनेत्री, जानिए क्यों

इन दोनों ने फिल्म 'फैशन' में साथ काम किया था। फिल्म के दौरान दोनों के कैटफाइट के चर्चे होते थे।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jul 29, 2018

Priyanka and Nick

Priyanka and Nick

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'मेंटल है क्या' में बिजी हैं। हाल ही में खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमरीकन बॉयफ्रेंड निक जोनस से अपने बर्थडे के दिन सगाई कर ली है। भले प्रियंका के फैंस इस खबर से खुश हो, लेकिन उनकी दोस्त कंगना उनसे खफा हैं। दरअसल, कंगना से एक फैशन इवेंट के दौरान एक फैशन को-स्टार की सगाई को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अच्छा, वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं मुझे नहीं बताया तो मैं फिर खफा हूं।' वहीं हाल में खबर आई है कि अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' छोडऩे पर सलमान भी उनसे बेहद खफा हैं। वहीं इस मामले पर सलमान के पिता सलीम खान ने कहा,'कोई भी आ जाएगा उसकी जगह।'

10 साल की दोस्ती:
बता दें कि कंगना और प्रियंका पिछले 10 साल से एक-दूसरे की दोस्त हैं अभी उनकी दोस्ती बरकरार है। इन दोनों ने साल 2008 में रिलीज हुई मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में साथ काम किया था और तभी से उन दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। हालांकि इस फिल्म के दौरान दोनों के कैटफाइट के चर्चे होते थे। कंगना ने उस समय कहा था, 'प्रियंका मेरी दोस्त हैं और वो मुझे किसी भी पत्रकार से ज्यादा अच्छे से जानती हैं।'

अक्टूबर में निक संग कर सकती हैं शादी:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका अपने मंगेतर निक के साथ इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। फिल्म 'भारत' छोड़ने के पीछे भी यही वजह बताई जा रही है। हालांकि प्रियंका ने सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' नहीं छोडी है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर लीड रोल में हैं।

प्रियंका से नाराज हुए सलमान:
प्रियंका द्वारा ऐन वक्त पर फिल्म 'भारत' छोड़ने से सलमान उनसे बहुत ज्यादा नाराज हो गए हैं। रबता दें कि सलमान खान पहले से ही प्रियंका चोपड़ा से नाराज चल रहे थे। एक बार उन्होंने प्रियंका को एक फिल्म आॅफर की थी। उस फिल्म को प्रियंका ने यह कहकर ठुकरा दिया था कि उनके पास डेट्स नहीं है। सलमान को प्रियंका का इंकार मंजूर नहीं था। इसके बाद से उन्होंने प्रियंका के साथ फिल्में करना बंद कर कर दिया था। अब प्रियंका ने फिर से वही गलती दोहराई है।