
24 घंटे में 8 डिग्री लुढ़का पारा, दिन में तापमान पहुंचा 15 डिग्री
शाजापुर/आगर. शहर में गुरुवार सुबह जब लोग नींद से जागे तो पता लगा कि मौसम पूरी तरह बदल चुका है। अल सुबह से कभी बूंदाबांदी तो कभी रिमझिम बारिश के कारण सडक़ें भीग गई। लगातार सर्द हवाओं के चलते तापमान ने गोता लगा दिया। एक दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया था वहीं गुरुवार की दोपहर में शहर का तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। महज 24 घंटे में 8 डिग्री तापमान गिरने से पूरे शहर में ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी से बचने के लिए लोग जहां दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहें वहीं कई लोग अलाव का सहारा लेता नजर आया।
दिसंबर लगते ही बुधवार को मौसम के मिजाज बदल गए। आसमान बादलों से घिरा रहा और अल सुबह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। दिनभर शहर के आसपास पहाडिय़ों पर कोहरा भी छाया रहा। इससे शहर में घाटी की तरह नजारा दिखाई दिया। स्थानीय मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 17.8 रहा और न्यूनतम तापमान सुबह 8 बजे तक 16.1 रहा जो दिन में सर्द हवाएं चलने से घटकर 15 डिग्री पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि अब बारिश की संभावना नही है। अब घना कोहरा छाएगा जो दो से तीन घंटे तक रहेगा।
बाजार में पसरा सन्नाटा-गुरुवार अल सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर पूरे दिन कभी बूंदाबांदी तो कभी रिमझिम के रूप में चलता रहा। इस दौरान 24 घंटे में 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अचानक आई तेज सर्दी के कारण शहरवासी अपने-अपने घरों में ही दुबके रहें। इसके चलते शहर के बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। इधर दूसरी ओर शहर में लगी ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर दिनभर ग्राहक पहुंचकर गर्म कपड़ों की खरीदारी करते रहे।
आगर मालवा : बारिश से भीगा शहर, दिनभर चलता रहा बूंदा-बांदी का दौर
आगर-मालवा. गुरुवार को शहर में दिनभर बारिश का दौर चलता रहा। कभी बुंदा-बांदी तो कभी हल्की तेज बारिश से शहर की सड़कों पर बारिश का पानी बह निकला। बुधवार रात से आरंभ हुई हल्की बूंदा-बांदी गुरुवार को दिनभर जारी रही। हवा चलने से मौसम में ठंडक घुल गई। बारिश किसानो के लिए फायदेमंद बताई जा रही है।
दिसंबर माह के पहले सप्ताह में ही ठंड ने अपना असर दिखा दिया। सुबह-शाम हल्की ठंड तथा दोपहर में गर्मी होने से लोग भी बिमार हो रहे थे। बुधवार रात से मौसम में अचानक बदलाव आया और रात में बुंदा-बांदी आरंभ हो गई जो की गुरूवार दिनभर जारी रही। बारिश के चलते शहर में कई जगह पानी ढबरा गया। लोगो को छाता लेकर बाजार में निकलते हुए देखा गया। वहीं अब ठंड ने भी अपना असर दिखाना आरंभ कर दिया है। ठंडी हवा के चलते मौसम में खासी ठंडक घुल गई है और वातावरण ठंडा हो गया।
जलने लगे अलाव
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष ठंड का मौसम जल्दी आ गया। बुधवार तक तो लोग अलाव का सहारा नही ले रहे थे पर जैसे ही गुरुवार को मौसम ठंडा हुआ और ठंड ने अपना असर दिखाना आरंभ किया तो लोगों को भी अलाव का सहारा लेते हुए देखा गया। शाम होते ही शहर में कई जगह लोगों द्वारा अब अलाव का सहारा लेना आरंभ कर दिया है।
बाजार पर दिखा असर
ठंड का असर शहर के बाजार पर भी दिखाई दिया। जहां आम दिनों में भी शहर के बाजार में चहल-पहल देखी जाती है वहीं गुरुवार को ठंड के चलते लोग कम ही दिखाई दिए। ठंड एवं बारिश के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं बाजार में लगने वाली गर्म पकड़ो की दुकानो पर लोग पहुंचने लगे। गर्म कपड़ो की खासी पुछपरख देखी गई।
डोंगरगांव : दूसरे दिन भी बादल छाए, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन
डोंगरगांव. सहित क्षेत्र में मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी अल सुबह 5 बजे से मावठ ने अपना रंग दिखाते हुए हल्की मध्यम आधे घन्टे तक बारी बारी से बारिश हुई जिससे सडक़ों पर हल्का पानी बहने लगा साथ ही हवाएं चलने से गलन के कारण लोगों को ठिठुरन के चलते अलावका सहारा लेना पड़ा। वही बच्चे भी स्कूल जाते समय गर्म कपड़ों मे लिपटने बावजूद ठिठुरते हुए स्कुल पहुंचे वहीं पूरे दिन सूर्यदेव ने भी अपने दर्शन नहीं दीये एवं पूरे दिन लोग गर्म पकड़ो में लिपटे रहे तो बुजुर्गो ने अपने घरो से बाहर कदम नहीं निकाले।
Published on:
02 Dec 2021 11:01 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
