उज्जैन. कोरोना संक्रमण के बाद देशभर में महंगाई बढ़ी है। खाद्य वस्तुओं से लेकर ईंधन तक सब कुछ महंगा हुआ और आम जनता परेशान है। लेकिन भाजपा नेताओं को सबकुछ सामान्य दिख रहा है । इसकी बानगी शहर आई भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के बयान से सामने आया है। उनका मानना है कि मोदी सरकार में महंगाई बढ़ी है तो कई सामान सस्ते भी हुए हैं। जब उनसे पूछा गया कि सस्ता क्या हुआ तो वह पहले कुछ बता नहीं पाई, बाद में कहा कि मोदी सरकार के बजट देखेंगे तो उसमें पता चल जाएगा।