10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा के पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे तोमर

सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा के पहले तैयारियों का जायजा लेने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर मंगलवार को शहर पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 10 Jul 2018, 5:43 PM IST

patrika

BJP,Amit Shah,Assembly,Leader,arrangements,CM Shivraj Singh Chauhan,minister narendra singh tomar,

उज्जैन. 14 जुलाई को नानाखेड़ा स्टेडियम पर होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा व यहीं से सीएम जनआशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ को लेकर पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। आला नेताओं से लेकर छोटे स्तर के कार्यकर्ता इसकी तैयारियों में जुटे हैं। जिले की सभी विधानसभा मंे विधायकों की अगुवाई में बाइक रैली भी निकलेगी, जो कार्यक्रम को लेकर उत्सवी माहौल बनाने में मदद करेगी। पार्टी का लक्ष्य है कि सभा में 1 लाख लोग जुटना चाहिए। इसी मान से चार अलग डोम तैयार किए गए हैं। सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा के पहले तैयारियों का जायजा लेने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर मंगलवार को शहर पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल जाकर व्यवस्थाएं देखीं और बाद में मीडिया से भी चर्चा की।

पार्टी ने 8 हजार कार्ड छपवाए
सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक तैयारियां की हैं। 54 वार्ड अंतर्गत 84 चौराहों पर 13 जुलाई को सैकड़ों कार्यकर्ता तिलक लगाकर लोगों को सभा में आने का न्योता देंगे। इसके लिए 8 हजार आमंत्रण कार्ड भी छपवाए गए हैं। यही नहीं चुनावी समर के शंखनाद में पार्टी ने पूरे शहर को पाटने का भी इंतजाम किया है। भोपाल से प्रचार सामग्री, झंंडे, बैनर आदि बनकर आएंगे। वार्डों में लड़ी नुमा पोस्टर लगेंगे, जिन पर पन्ना प्रमुखों के फोटो रहेंगे। तैयारियों को लेकर लोकशक्ति कार्यालय पर विभिन्न मोर्चों की बैठकों का दौर चल रहा है।

शहर में ही रहेंगे प्रभारी मंत्री
प्रदेश नेतृत्व में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह के जिम्मे सारे बड़े काम सौंपे हैं। हाल ही में दो दिन शहर में रहकर उन्होंने तैयारियां देखी थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें जनआशीर्वाद यात्रा तक उज्जैन में ही रहने के निर्देश आलाकमान से मिले हैं, ताकि आयोजन को व्यापक बनाया जा सके।

रूट परिवर्तन : अब पिपलीनाका भी जाएगी यात्रा
सीएम रोड शो के रूट में पार्टी ने आंशिक संशोधन भी कराया है। अंकपात क्षेत्र स्थित मीणा धर्मशाला से यात्रा उर्दूपुरा होते हुए पिपलीनाका क्षेत्र में भी आएगी। यहां से वापस इदगाह, इंदिरा नगर होते हुए दाल मिल चौराहा पहुंचेगी। समापन यहीं होगा। निगम सभापति सोनू गेहलोत व जोन अध्यक्ष विनिता शर्मा के आग्रह पर पार्टी ने इस रूट को भी सीएम रोड शो में जुड़वाया।

सांसद निकलेंगे आमंत्रण देने
बुधवार सुबह ११ बजे शहीद पार्क से सांसद चिंतामणि मालवीय लोगांे को सभा में आने व प्रदेश मुखिया का स्वागत करने की अपील लेकर पैदल निकलेंगे। विभिन्न मार्गों से ये यात्रा गोपाल मंदिर तक जाएगी। इस दौरान वे लोगों को कार्यक्रम में जुटने का आमंत्रण भी देंगे।