10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो साल बाद फिर भोपाल आ रहे हैं प्रणब मुखर्जी, शीघ्र न्याय देने के लिए कही थी ये बात

दो साल बाद फिर भोपाल आ रहे हैं प्रणब मुखर्जी, शीघ्र न्याय देने के लिए कही थी ये बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 10 Jul 2018, 5:28 PM IST

pranab mukharji

दो साल बाद फिर भोपाल आ रहे हैं प्रणब मुखर्जी, शीघ्र न्याय देने के लिए जजों से कही थी ये बात

भोपाल। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बुधवार को दोपहर में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचने वाले हैं। वे यहां एक यूनिवर्सिटी का शुभारंभ करने के लिए आ रहे हैं। उनके आने से पहले तैयारियां पूरी हो गई हैं। वे चार्टर्ड प्लेन से स्टेट हैंगर पर दोपहर में लैंड करेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बुधवार को भोपाल के रातिबड़ स्थित मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का शुभारंभ करने आ रहे हैं। पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के रातीबड़ परिसर स्थित आडिटोरियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रणब दा दोपहर तीन बजे यहां पहुंचेंगे।

यूनिवर्सिटी की चांसलर प्रीति पटेल के मुताबिक मुखर्जी दोपहर में 1.55 बजे चार्टर्ड प्लेन से भोपाल पहुंचेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे शाम शाम 4:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

दो साल पहले आए थे भोपाल
प्रणब दा इससे पहले 15 अप्रैल 2016 को भोपाल आ चुके हैं। वे बतौर राष्ट्रपति नेशनल ज्यूडिशियल अकादमी में आयोजित 'रिट्रीट आफ सुप्रीम कोर्ट जजेस' का उद्घाटन करने आए थे।

क्या कहा था मुखर्जी ने
-भोपाल में मुखर्जी ने कहा था कि हमें ऐसी व्यवस्था बनाना है जिससे लोगों को जल्द न्याय मिल सके और न्यायपालिका पर भरोसा बना रहे।

गैस कांड के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार
इससे पहले प्रणब दा भोपाल गैस त्रासदी को लेकर भी चर्चाओं में आए थे। 13 जून 2010 को छपी एक खबर के मुताबिक तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने भोपाल गैस कांड के आरोपी वॉरेन एंडरसन को भोपाल से दिल्ली भेजने के मामले की मध्यप्रदेश सरकार की बताई थी। कोलकाता में उन्होंने कहा था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने उस समय जो बयान दिया था उसमें स्पष्ट कहा गया था कि भोपाल में कानून व्यवस्था ढह रही है। लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। ऐसे में एंडरसन को भोपाल से बाहर भेजना जरूरी हो गया था।

केंद्र का किया था बचाव
केंद्र सरकार पर उठते सवालों पर मुखर्जी ने कहा था कि ऑरेन एंडरसन को भोपाल से दिल्ली भेजने का निर्णय मध्यप्रदेश सरकार ने ही लिया था और इसमें राजीव गांधी की सरकार की कोई भी भूमिका नहीं थी।
-रिपोर्ट के मुताबिक मुखर्जी के बयान के बाद एंडरसन के भोपाल से दिल्ली भेजने के सवाल का तो जवाब आ गया था, लेकिन किसके आदेश के बाद एंडरसन को दिल्ली से अमेरिका रवाना किया गया।