सिंह ने कहा कि जो काम मुख्यमंत्री ने किए हैं इतिहास में आज तक नहीं हुए, पर कांग्रेस के दुष्प्रचार से हमें सावधान रहना होगा। इन सब कामों को हमें जनता को बताना होगा। सिंह से पूर्व सत्यनारायण जटिया ने जिले के सभी जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों, मोर्चा प्रकोष्ठों के क्रिया कलापों की जानकारी ली तथा संगठन की संरचना से अवगत कराते हुए कहा कि आसमान में हम कितना ऊंचा जा सकते हैं, उड़ान भरने की आवश्यकता है हमें। साथ ही जटिया ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों के लिए मार्ग दर्शन दिया। उन्होंने कहा कि हमें इस बार जिले की तीनों विधानसभा सीटों के साथ लोक सभा सीट जीतने के लिए अभी से लक्ष्य बनाकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयकुमार सिंधई ने सांसद को पार्टी की गतिविधियों से अवगत कराया।