
महाकालेश्वर मंदिर शिखर के तीसरे खंड में विराजित नागचंद्रेश्वर महादेव।
Naagpanchami: महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) के शिखर के तीसरे खंड पर स्थापित भगवान नागचंद्रेश्वर महादेव का मंदिर नागपंचमी के अवसर पर साल में एक ही बार खोला जाता है। इस बार 9 अगस्त को नागपंचमी (Nagpanchami) का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान यहां नागचंद्रेश्वर महादेव (Nagchandreshwar) के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
इस साल एमपी की धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकाल मंदिर की समिति ने भक्तों की सुविधा का ध्यान रखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट की व्यवस्था की है। नागपंचमी (Nagpanchami 2024) पर यहां दर्शन करने आने वाले भक्त घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकेंगे। वहीं मंदिर में टिकट विंडो से ऑफलाइन टिकट लेने की व्यवस्था भी की गई है। शीघ्र दर्शन की व्यवस्था के लिए टिकट के साथ ही VIP पास भी बांटे जाएंगे।
उज्जैन के के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) के शिखर पर स्थापित भगवान नागचंद्रेश्वर महादेव के पट आम जन के दर्शन के लिए 8 अगस्त को खोल दिए जाएंगे। यहां आने वाले श्रद्धालु रात 12 बजे से दर्शन का सुख ले सकेंगे।
मंदिर समिति ने बैठक में नागपंचमी के अवसर को लेकर व्यवस्थाएं तय की हैं। इस बार श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन टिकट मंदिर की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही है। टिकट का शुल्क 250-300 रुपए रहेगा। इसके अलावा मंदिर समिति ऑफलाइन टिकट के लिए भी काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल ऑनलाइन टिकट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
मंदिर समिति हर साल की तरह इस साल भी VIP दर्शन सुविधा देगी। इसके लिए करीब 5 हजार VIP दर्शन पास छपवाए जाएंगे। ये VIP पास मंत्री, सांसद, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए होंगे। हालांकि ये VIP दर्शन पास कब और कैसे मिलेंगे फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
संबंधित खबरें
Published on:
07 Aug 2024 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
