२.१७ लाख बकाया, निगम ने कुर्क की संपत्ति
उज्जैन. संपत्तिकर वसूली की कार्रवाई के बीच निगम जोन ६ के सहा. संपत्तिकर अधिकारी रमेश रघुवंशी ने देवास रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुर्तुजा साबिर पर २.१७ लाख संपत्तिकर बकाया होने पर कुर्की की कार्रवाई की। टीम ने उनके भवन के बाहर नोटिस चस्पा किया। इधर जोन २ मेंसहायक सम्पत्ति कर अधिकारी उमाशंकर मिश्रा ने 1.55 लाख, जोन 3 के कैलाश सिन्हा ने श्रीपाल मार्ग निवासी नरेन्द्र मंगल, आनन्द मंगल को वसूली वारंट जारी कर 1.16 लाख, झोन 5 मेंअंतर्गत जफर आलम अंसारी ने लीला देवी रामनारायण मित्तल, बेताल मार्ग फ्रीगंज से संपत्तिकर के दो लाख रुपए वसूल किए।