
land,deception,trouble,public hearing,
उज्जैन. मैं देखने में असमर्थ हूंं। दो साल पहले बेटे ने गांव के पटवारी से साठगांठ कर धोखे से जमीन के कागजात पर मेरे अंगूठे के निशान ले लिए। मेरे ही बेटे ने धोखे से मेरे स्वामित्व का मकान व कुछ जमीन अपने नाम करवा ली है। तब से अब तक मैं अपनी बेटी व रिश्तेदारों के यहां जीवन यापन करने को मजबूर हूं।
अपनों से धोखा खाने की यह पीड़ा मंगलवार को बृहस्पति भवन में जनसनुवाई में खाचरौद ग्राम करनावद निवासी ७० वर्षीय कस्तूराबाई ने अधिकारियों को सुनाई। उन्होंने आवेदन देकर अपनी संपत्ति बेटे से वापस दिलाने की मांग की। मामले की जांच के लिए एसपी को प्रकरण भेजा गया।
इसी तरह ग्राम नैनावद निवासी गोपाल बताया, उनके मकान के सामने स्थित भूमि पर उनके और भतीजे का स्वामित्व है। उन्होंने गांव के एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा उस भूमि पर जबरन अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके साथ ही जनसुनवाई में आए अन्य शिकायतों को निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
यह शिकायत भी
पांड्याखेड़ी मक्सी रोड निवासी परवीन ब्याज सहित पूरे रुपए चुकाने के बावजूद रूपए देने वाले व्यक्ति ने 2 लाख 40 हजार रुपए भरकर बैंक में कैश करवाने के लिये लगा दिया है।
नागदा निवासी पारसनाथ जैन ने नगर पालिका द्वारा निर्मित दुकानों की छत नीलामी में अनियमितता करने की शिकायत की। उनके अनुसार पूर्व में भी शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
ग्राम सिपावरा के राधेश्याम कन्हैयालाल कटारिया ने पट्टे की जमीन पर मकान नहीं बनाने देने की शिकायत की।
पंछियों के लिए सकोरे वितरित
उज्जैन. महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र की ओर से गर्मी में पक्षियोंं की प्यास बुझाने के लिए घरों पर रखने के लिए सकोरे वितरित किए। महिलाओं को संकल्प दिलाया कि सभी अपने घर की छतों पर पंछियों की प्यास बुझाने के लिए इन सकोरो में पानी भरकर रखेंगी तथा दूसरों को भी प्रेरित करेंगी।
इस अवसर पर उर्मिला भंडारी, ज्योति चंडालिया, अनिता जैन, मंजुला लुणावत, शकुंतला मारू, आभा डागा, किरण सेठिया, सरोज त्रिपाठी, नीता धवल, प्रेमलता सिरोलिया आदि उपस्थित थी।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का शुभारंभ
उज्जैन पत्रिका. ग्राम स्वराज अभियान एवं आजीविका और कौशल विकास दिवस के अवसर पर आरसेटी बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 10 दिवसीय प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पंवासा मक्सी रोड पर हुआ। बैंक के निदेशक विजयकुमार तिवारी ने शुभारंभ अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को अपने व्यवसाय को प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रवीण सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक शिल्पा निगम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान के नियमों की जानकारी दी।
Published on:
9 May 2018, 12:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.