2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी चुनाव में जीत की अरदास, महाकाल की शरण में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व

बाबा महाकाल से विजयश्री का आशीर्वाद मांगेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, सीएम चौहान भी साथ रहेंगे, इंदौर से कार द्वारा शहर आएंगे, महाकाल मंदिर में आधे घंटे रहकर करेंगे पूजा-अर्चना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

anil mukati

•

Updated: 8 Mar 2022, 12:51 AM IST

यूपी चुनाव में जीत की अरदास, महाकाल की शरण में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व

बाबा महाकाल से विजयश्री का आशीर्वाद मांगेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, सीएम चौहान भी साथ रहेंगे, इंदौर से कार द्वारा शहर आएंगे, महाकाल मंदिर में आधे घंटे रहकर करेंगे पूजा-अर्चना

उज्जैन. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को महाकाल दर्शन करने शहर पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा रहेेेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा महाकाल मंदिर में करीब आधे घंटे रहेंगे। वे बाबा महाकाल से यूपी सहित अन्य प्रदेशों में चुनाव में विजयश्री की प्रार्थना करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा इंदौर से कार द्वारा सुबह 11.30 बजे शहर आएंगे। इंदौर से ही उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधराव भी रहेेंगे। सीधे महाकाल मंदिर पहुंचेंगे और बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की यात्रा को लेकर भाजपा द्वारा स्वागत की तैयारी की गई है। इसके लिए तपोभूमि पर ग्रामीण भाजपा तो शहर में नगर भाजपा द्वारा करीब 14 मंच लगाए गए हैं। महाकाल दर्शन के उपरांत नड्डा सर्किट हाउस पर जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता से मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत वे देवास में होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाएंगे।
महाकाल मंदिर में गेट नं. 13 होगा बंद
उज्जैन. महाकाल मंदिर में गेट नं. 13 बंद होगा। सभी विशिष्ट अतिथियों को गेट नं. 5 से प्रवेश दिया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व के बाद विस्तारीकरण कार्य में तेजी के चलते जन-सामान्य की सुरक्षा हेतु गेट नं. 13 बंद किया जा रहा है। मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि शेष समयबद्ध क्रम में प्रवचन हॉल के समीप किए जा रहे निर्माण कार्य के चलते गेट नं. 13 से प्रवेश पूर्णत: बंद कर विशिष्ट अतिथियों को पूर्व की तरह गेट नं. 5 से प्रवेश दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सत्कार कार्यालय से आने वाले व अन्य अतिथि परंपरा अनुरूप वस्त्र धारण कर सर्किट हाउस, विश्राम भवन आदि से ही धोती, शोला आदि वस्त्र में तैयार होकर जाएंगे व सीधे वीआईपी गेट नं. 5 से पूजन हेतु आवश्य्क अनुमति के साथ प्रवेश करेंगे।
महाकाल मन्दिर में प्रोटोकॉल वालों के लिए समय निर्धारित
उज्जैन. श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक में पारित निर्णय अनुसार आगन्तुक सत्कारधारी श्रद्धालु (प्रोटोकॉल), 1500 रुपए रसीदधारी श्रद्धालु व पुजारी/पुरोहितों के यजमानों के गर्भगृह में प्रवेश हेतु समय प्रात: 6 से 9 बजे तक, दोपहर 12 से १ बजे और शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक (आरती के समय को छोड़कर) निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त समय में सत्कारधारी श्रद्धालु, रसीदधारी श्रद्धालु व पुजारी-पुरोहितों के यजमानों का गर्भगृह में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। आम श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार से शुक्रवार तक संख्या का आकलन कर दोपहर १ से 4 बजे तक गर्भगृह में प्रवेश की व्यवस्था की जा सकेगी।
खनिज एवं श्रममंत्री सिंह ने किए दर्शन
उज्जैन. खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने परिवार सहित सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।