
(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
MP News: कांग्रेस के नए शहर व जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए उज्जैन में रायशुमारी के बाद अब दिल्ली में मंथन शुरू होने वाला है। संभावना है 8-9 जुलाई तक प्रमुख नेता दिल्ली में जुट जाएंगे और फिर पूरे प्रदेशभर में नियुक्ति के लिए चार-पांच दिन तक बैठकों का दौर चलेगा। ऐसा होता है तो इसी महीने में उज्जैन को नया शहर व जिला अध्यक्ष मिल जाएगा।
संगठन सृजन अभियान अंतर्गत कांग्रेस नए सिरे से शहर व जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने वाली है। इस बार कार्यकर्ताओं की राय को प्रमुखता देने के साथ ही दावेदारों को कई कसोटियों पर आजमाकर अध्यक्षों की नियुक्ति की तैयारी है। इसके लिए एआइसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने उज्जैन पहुंच शहर व जिले के लिए रायशुमारी की थी। सूत्रों के अनुसार पर्यवेक्षकों ने कुछ नामों की पैनल तैयार कर सौंप दी है। इनमें तीन-तीन नाम प्रमुख हैं। इन पर सहमति नहीं बनने पर शेष चौथे-पांचवे नाम पर चर्चा हो सकती है।
कांग्रेस उन दावेदारों को अधिक महत्व दे रही है जिन्होंने पार्टी के लिए आंदोलन किए और पुलिस प्रकरण भी झेलने पड़े हैं। सूत्रों के अनुसार उज्जैन से लौटने के बाद भी पर्यवेक्षकों ने चुनिंदा दावेदारों के संबंध में और जानकारियां जुटाई हैं। इसमें एफआइआर की जानकारी भी ली गई है।
पार्टी सूत्रों की माने तो शहर और कांग्रेस, दोनों ही अध्यक्षों के लिए प्रमुख दावेदारों के नामों की पैनल बनाई है। इनमें 5-6 नाम शामिल हैं लेकिन दोनों ही पैनल में तीन-तीन नाम प्रमुख हैं, जिनमें से कोई एक अध्यक्ष बन सकता है।
सूत्र बताते हैं शहर के टॉप तीन दावेदार में वर्तमान पदाधिकारी के साथ ही विधानसभा लड़ चुके एक प्रत्याशी और एक महिला का नाम शामिल है। पार्टी अजा वर्ग से चयन करती है तो पार्षद चुनाव लड़ चुके दावेदार को मौका मिल सकता है। इसी तरह जिले में टॉप तीन में पूर्व जनप्रतिनिधि, यूथ कांग्रेस से आए दावेदार और एक पूर्व ब्लॉक पदाधिकारी का नाम शामिल है।
Updated on:
06 Jul 2025 03:16 pm
Published on:
06 Jul 2025 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
