2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राबर्ट वाड्रा और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री ने किए महाकाल दर्शन

रामनवमी के पावन पर्व पर देश के प्रमुख दलों से जुड़े नेताओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया और पुण्य अर्जित किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 10 Apr 2022, 2:52 PM IST

priyanka-gandhi-husband-robert-vadra-arrived-at-mahakal

रामनवमी के पावन पर्व पर देश के प्रमुख दलों से जुड़े नेताओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया और पुण्य अर्जित किया।

उज्जैन. रामनवमी के पावन पर्व पर देश के प्रमुख दलों से जुड़े नेताओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया और पुण्य अर्जित किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंदजी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति ने महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजन संपन्न किया।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री हितानंदजी रविवार को महाकालेश्वर मंदिर आए एवं रामनवमी के विशिष्ट अवसर पर प्रात:कालीन भस्म आरती में सम्मिलित होकर भगवान श्री महाकाल के राजा- राम स्वरूप के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। हितेशानन्दजी ने बाबा श्री महाकाल का पूजन-अर्चन कर मानव मात्र के कल्याण व विश्वशांति हेतु प्रार्थना की। पूजन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति सदस्य, श्रीराम शर्मा पुजारी ने करवाया। मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने उन्हें शाल, प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी आरके तिवारी, आरपी गेहलोत आदि भी उपस्थित थे। रामनवमी के पावन पर्व पर देश के प्रमुख दलों से जुड़े नेताओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया और पुण्य अर्जित किया।

अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा अपने परिवार की खुशहाली के लिए पूजन पाठ किया है, यहां उन्होंने मीडिया को कोई भी राजनीतिक बयान नहीं दिया, लेकिन जाते-जाते यह कह गए कि हमारी सरकार ने जो किया, उसके कारण महाकाल मंदिर के आसपास बहुत सारे काम दिख रहे हैं।

मंदिर परिसर में घूमे वाड्रा
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा उज्जैन आए। उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा कर अभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ नागदा के कांग्रेस विधायक दिलीप गुर्जर भी थे। भगवान महाकाल के अभिषेक के बाद वाड्रा मंदिर में भी घूमे। उन्हें मंदिर के पुजारियों ने यहां चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी दी। वाड्रा के आने की जानकारी लगने के बाद कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने वाड्रा का स्वागत किया।