महाकाल की छठी सवारी निकलने से पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में प्रबंध समिति अध्यक्ष और कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन श्री महाकालेश्वर मंदिर में ही किया। इसके बाद महाकाल की सवारी को मंदिर परिसर में लाया गया, यहां पालकी में विराजित बाबा श्री चंद्रमोलीश्वर ने श्री साक्षी गोपाल मंदिर पर भगवान से भेंट की। हरि से हर के मिलन का सुखद संयोग जन्माष्टमी के शुभ पर्व पर देखने योग्य था। इस दौरान महंत श्री विनीत गिरी, मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रतीक द्विवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरप गहलोत मौजूद थे।