30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकाल मंदिर में लगी दर्शन व्यवस्था की रेट लिस्ट, बाबा को निहारने, जल चढ़ाने और भस्मारती देखने के अलग-अलग शुल्क

मंदिर में लगी रेट लिस्ट, अब लड्डू लाया जाएगा लुभावना पैकेज। बाबा को निहारने, जल चढ़ाने और भस्मारती देखने के अलग-अलग शुल्क।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Feb 2023, 6:53 PM IST

News

महाकाल मंदिर में लगी दर्शन व्यवस्था की रेट लिस्ट, बाबा को निहारने, जल चढ़ाने और भस्मारती देखने के अलग-अलग शुल्क

बाबा महाकाल के उन खास चुनिंदा भक्तों के लिए मंदिर समिति खास स्पेशल पैकेज लेकर आई है, जो जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। इसमें उन श्रद्धालुओं को नि: शुल्क लड्डू पैकेट दिया जाएगा, जो सशुल्क दर्शन करने आए हैं। इसमें भी शायद कैटेगरी तय कर दी जाएगी, कि 250 वालों को कितना और 1500 वालों को कितने वजन का लड्डू पैकेट मुफ्त दिया जाएगा। इस व्यवस्था पर फिलहाल गहन मंथन चल रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।

दर्शन के लिए तय है टिकट व्यवस्था

ज्योतिर्लिंग में गर्भगृह से दर्शन की व्यवस्था मंदिर प्रशासन ने टिकट के माध्यम से तय की है। एक व्यक्ति के लिए 750 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, 1500 रुपए में दो लोगों को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाता है। आम बोल - चाल में 1500 का टिकट बोलने के कारण श्रद्धालु भ्रमित हो रहे हैं, इसलिए मंदिर प्रशासन ने जगह - जगह बोर्ड टांग दिए। पिछले दिनों गुजरात से आई एक महिला श्रद्धालु 1500 रुपए एक व्यक्ति का समझकर दो लोगों के 3 हजार रुपए देकर चली गई।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: PM किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम


हर जगह खोले टिकट घर

श्री महाकाल लोक बनने के बाद से ही दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। हर दिन 50 हजार से 1 लाख श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार चल रहा है। यही वजह है कि, अधिक भीड़ के दबाव के चलते मंदिर प्रशासन ने जगह - जगह टिकट घर खोल दिए हैं, ताकि व्यक्ति कहीं से भी दर्शन के टिकट खरीदे और दर्शन करके खुद को धन्य महसूस कर सके।