30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Kisan Yojana: PM किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम

किसानों के लिए लाभकारी 'पीएम किसान सम्मान निधि' योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी गई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Feb 2023, 5:51 PM IST

News

PM Kisan Yojana: PM किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मध्य प्रदेश समेत देशभर के किसानों के लिए लाभकारी 'पीएम किसान सम्मान निधि' योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी गई है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को होली का तोहफा माना जा रहा है। आपको बता दें कि, मद्य प्रदेश के साथ साथ देशभर के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए 13वीं किस्त की रूप में 16 हजार करोड़ रुपए राशि जारी की गई है।


कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी जानकारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने का कहना है कि, पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किश्त के रूप में देश के 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा राशि जारी की गई है। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट करते हुए ये भी लिखा कि, भारत में 80 - 85 फीसद छोटे किसान हैं, अब यही छोटे किसान बीजेपी सरकार की प्राथमिकता में हैं।


आपको बता दें कि, पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए केंद्र सरकार की ओर से छोटे किसानों के खातों में अब तक करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए की राशि जमा कराई जा चुकी है। इसमें भी 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा राशि हमारी किसानी करने वाली माता - बहनों के खाते में जमा किए गए हैं। इसके बाद एक और ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि, किसान अपने पीएम - किसान आवेदन की स्थिति जानने के लिए 155261 पर डायल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- किसानों के काम की खबर : समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन


DBT के जरिए खातों में ट्रांसफर होती है राशि

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के जरिए राशि ट्रांसफर की जाती है। इससे पैसे बिना किसी रिश्वतखोरी और किसी बिचौलिए के दखल के तत्काल खातों में पहुंच जाते हैं। इसके बावजूद भी अबतक अगर आपके बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं पहुंची है तो आप इस तरह ऑनलाइन चेक भी कर सकते हैं।


इस तरह चेक करें अपना नाम

- सबसे प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
- इसके बाद किसान कॉर्नर पर क्लिक करें
- यहां पर एक नया पेज आपके सामने आएगा
- इसके बाद बेनेफिशरी लिस्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा
- इसमें सबसे पहले अपना राज्‍य, उसके बाद जिला, फिर ब्लॉक और आखिर में गांव का नाम चुनें
- ऊपर की सभी डिटेल भरने के बाद गेट रिपोर्ट का बटन माउस से दबा दें.
- यह पूरा प्रोसेस करने के बाद आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी. इसमें अपना नाम चेक करें।

यह भी पढ़ें- IIM के IPM कोर्स में एडमिशन के लिए जून की इस तारीख से शुरु होंगे एग्जाम, 6 मार्च से कर सकेंगे आवेदन


सम्मान निधि योजना के अफसरों से ऐसे करें संपर्क

संबंधित लिस्ट में आप का नाम न होने की संथिति में और न ही आपके खाते में अबतक सम्मान निधि की रकम पहुंची है तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। यही नहीं, आप ईमेल आईडी Pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल करके भी संबंधित कस्टमर एग्जीक्यूटिव से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह है PM किसान सम्मान निधि योजना

देश के छोटे किसानों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत मोदी सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। सहायता राशि 2 - 2 हजार रुपये करके साल में तीन किस्तों के रूप में किसान के खाते में ट्रांसफर की जाती है।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग