30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के काम की खबर : समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। जानिए कितने दिन का समय और मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Feb 2023, 4:07 PM IST

News

किसानों के काम की खबर : समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब मध्य प्रदेश के किसान इस बार की फसल का गेहूं बेचने के लिए 5 मार्च 2023 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

आपको बता दें कि, इससे पहले 28 फरवरी यानी आज तक समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के पंजीयन की आखिरी तारीख निर्धारित की गई थी। बताया ये भी जा रहा है कि, पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार किसानों ने पंजीयन कम कराया है, जिसे देखते हुए सरकार की ओर से इस बार पंजीयन की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें- घर की बिजली काटने पर भड़का युवक, कुल्हाड़ी लेकर टीम के पीछे दौड़ पड़ा, जान बचाने के लिए कार में दुबके अफसर


इस तरह किसान कर सकते हैं पजियन

ऐसे में जिन किसानों ने अबतक समर्थन मूल्य पर गेंहूं विक्रय के लिए पजियन नहीं किया है, वो जल्द से जल्द पंजियन करा सकते हैं। आपको बता दें कि, किसानों का पंजीयन खुद के मोबाइल में एमपी किसान एप पर, साथ ही तहसील और जनपद, ग्राम पंचायतों की सुविधा केंद्रों, सहकारी समिति, विपणन संस्थाओं के केंद्रों पर मुफ्त में किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- CBSE बोर्ड एग्जाम में सेंटर संचालकों की मनमानी बनी स्टूडेंट्स की मुसीबत, थोप रहे मनमानिक नियम

यह भी पढ़ें- IIM के IPM कोर्स में एडमिशन के लिए जून की इस तारीख से शुरु होंगे एग्जाम, 6 मार्च से कर सकेंगे आवेदन

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग