30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर की बिजली काटने पर भड़का युवक, कुल्हाड़ी लेकर टीम के पीछे दौड़ पड़ा, जान बचाने के लिए कार में दुबके अफसर

- बिल जमा न करने पर बिजली काटी तो भड़क उठा युवक- कुल्हाड़ी लेकर बिजली कंपनी के अफसरों का रोका रास्ता- डरकर कार में दुबके सहायक अभियंता और अन्य कर्मचारी- कुठला थाना क्षेत्र के पुरैनी बस्ती इलाके का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Feb 2023, 1:43 PM IST

News

घर की बिजली काटने पर भड़का युवक, कुल्हाड़ी लेकर टीम के पीछे दौड़ पड़ा, जान बचाने के लिए कार में दुबके अफसर

इन दिनों आर्थिक वर्ष की समाप्ति का आखिरी माह होने के चलते बिजली विभाग के कर्मचारी बकायादारों से शेष राशि जमा कराने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। प्रदेशभर में बिजली कंपनी के अफसर किसी बकायादार को नोटिस देकर बिल जमा करने की बात कह रहे हैं तो कहीं कुर्की और बिजली कनेक्शन काटकर बकायादार से बिल वसूल करने की प्रक्रिया जा रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बकाया बिल न चुकाने वाले युवक के घर का बिजली कनेक्शन काटना बिजली कंपनी के अफसरों और कर्मचारियों को भारी पड़ गया। कनेक्शन काटने से नाराज हुआ युवक कुल्हाड़ी लेकर बिजली कंपनी की टीम के पीछे दौड़ पड़ा। आलम ये था कि, डर के मारे टीम के अफसर और कर्मचारी विभाग की एक कार में घुसे। वहीं, युवक कार का रास्ता रोककर खड़ा हो गया।


इलाके में बिजली कनेक्शन काटने से एक युवक भड़क गया। घर से कुल्हाड़ी लाकर बिजली कंपनी के अधिकारियों की कार के सामने खड़ा हो गया और रास्ता रोक लिया। यही नहीं, गुस्से में आग बबूला युवक ने अधिकारियों को कुल्हाड़ी दिखाकर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। जान पर खतरा बना देख महिला सहायक अभियंता और कर्मचारी कार में ही बैठे रहे। यहां से बिजली कंपनी की टीम ने फोन पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का रास्ता रोककर खड़े युवक को गिरफ्तार किया, तब कहीं जाकर बिजली कंपनी की टीम की जान में जान आई। फिलहाल, टीम की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- IIM के IPM कोर्स में एडमिशन के लिए जून की इस तारीख से शुरु होंगे एग्जाम, 6 मार्च से कर सकेंगे आवेदन


ये था घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, सोमवार को विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहर संभाग में सहायक अभियंता राजस्व के पद पर पदस्थ सुशीला सिंह मसराम अपने सहयोगी कर्मचारियों कार्यालय सहायक रवि कुशवाहा, चंदन विश्वकर्मा एवं लाइनमैन जानकी प्रसाद तिवारी, परीक्षण सहायक शिवलाल सिंह औरहेल्पर कृष्ण कुमार पटेल के साथ पुरानी बस्ती में बकाया बिजली बिल वसूली पर कार्रवाई के लिए गई थीं। इस दौरान बस्ती में घरेलू उपभोक्ता प्यारी बाई के विद्युत कनेक्शन पर 24 हजार 181 रुपए लंबे समय से बकाया होने पर लाइनमैन द्वारा कनेक्शन काट दिया गया। कनेक्शन काटने से प्यारी बाई का पुत्र श्रीधर गोटिया भड़क गया। अधिकारियों का चारपहिया वाहन जब उसके घर के सामने से निकला तो कुल्हाड़ी लेकर सामने खड़ा हो गया। गाड़ी को रोक दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें- टैक्स जमा न किया हो तो सावधान! बकायादारों के घरों के बाहर ढोल बजा रहा नगर निगम


युवक के खिलाफ केस दर्ज

मामले को लेकर थाना प्रभारी अरविंद जैन का कहना है कि, विद्युत अधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर मौके पर जाकर कुल्हाड़ी लेकर धमकाने वाले श्रीधर गोटिया को तत्काल हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 353, 294, 506, 341 भारतीय दंड विधान के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।