1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holiday: खुशखबरी 22 जुलाई सोमवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित, जारी हुआ आदेश

Holiday: सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है, उज्जैन कलेक्टर ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 21 Jul 2024, 5:31 PM IST

holiday

Holiday: मध्यप्रदेश के उज्जैन में सावन सोमवार पर सभी सरकारी व निजी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। उज्जैन कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। सावन सोमवार को नगर भ्रमण पर निकलने वाली महाकाल की सवारी में होने वाली भीड़ को देखते हुए सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। साथ ही ये भी तय किया गया है कि सावन महीने के सभी सोमवार को स्कूलों में छुट्टी रहेगी जबकि रविवार को स्कूल खुलेंगे और हर दिन की तरह स्कूलों में रविवार को पढ़ाई होगी।

सावन सोमवार पर स्कूलों में छुट्टी घोषित

जारी आदेश के अनुसार सावन महीने के हर सोमवार को उज्जैन नगर निगम सीमा के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित रहेगा। सोमवार की जगह रविवार को स्कूल खुलेंगे और पढ़ाई होगी। ये आदेश सिर्फ उज्जैन नगर निगम की सीमा में आने वाले स्कूलों पर ही लागू होगा और सावन महीना खत्म होने के बाद इस व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।


यह भी पढ़ें- अगर नहीं पकड़ाता ये सांप तो हो सकता था अनर्थ, काल का है दूसरा रूप



अगस्त महीने में कितनी छुट्टियां

वहीं अगर अगस्त के महीने में पड़ने वाली छुट्टियों की बात की जाए तो अगस्त में चार रविवार हैं। जो 4 अगस्त, 11 अगस्त, 18 अगस्त और 25 अगस्त को हैं इनके अलावा 5 शनिवार हैं, जिनमें कई सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इनके साथ ही 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है, 19 अगस्त को रक्षाबंधन (rakshabandhan 2024) है और 26 अगस्त को जन्माष्टमी (janmashtami 2024) का पर्व है। इनके अलावा 9 अगस्त को नागपंचमी, जनजातीय दिवस भी है। इस दिन सरकारी कर्मचारियों को एच्छिक अवकाश की पात्रता होती है।


यह भी पढ़ें- हे प्रभु ! हे हरिराम ये क्या हुआ…गोलगप्पे में निकली हड्डी, देखें वीडियो