2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को सांप ने डंसा तो पति ने कर दिया यह काम

पत्नी डर रही थी जिस संाप ने डंसा है उससे मौत हो जाएगी, पति ने डर खत्म करने सांप को मारा और अस्पताल लेकर आ गया

2 min read
Google source verification
husband and wife,Snake bite,ujjain crime news,Ujjain Police,District Hospital Ujjain,ujjain hindi nwes,

पत्नी डर रही थी जिस संाप ने डंसा है उससे मौत हो जाएगी, पति ने डर खत्म करने सांप को मारा और अस्पताल लेकर आ गया

उज्जैन. घर के बाहर काम कर रही एक महिला को सांप ने डंस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाए। वहीं महिला को डर बैठ गया कि जहरीला सांप डंसने से अब उसकी मौत हो जाएगी। पत्नी का डर मिटाने के लिए पति ने घर पर सांप को ढूंढा और उसे मारकर जिला अस्पताल ले आया। सांप लेकर अस्पताल पहुंचे पति ने पहले डॉक्टर केा बताया कि इस सांप ने काटा है। हालांकि सामने आया कि जिस सांप ने काटा है वह इतना जहरीला नहीं है कि उसकी मौत हो जाए। हालांकि महिला की हालत फिलहाल ठीक है।
घट्टिया थाना के ग्राम रूदाहेड़ा निवासी पिंकेश बाई को बुधवार सुबह सांप ने डंस लिया था। इससे घबराई पिंकेश की तबीयत बिगड़ गई और उसे परिजन लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पिंकेश बाई पूरे रास्ते घबराती रही कि अब उसकी जिदंगी नहीं रहने वाली है। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आइसीयू में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक पिंकेशबाई का अस्पताल में इलाज ही चल रहा था इस बीच पति राजेंद्र मरा हुआ सांप पॉलीथिन में डालकर अस्पताल लेकर आ गया। दरअसल पिंकेश घबराई हुई थी उसे जहरीले सांप ने डंस लिया है अब वह जीवित नहीं रहेगी। पत्नी को सांत्वना देने के लिए कि जिस सांप ने डंसा है वह ज्यादा जहरीला नहीं है। इसलिए उसने घर के बाहर सांप को ढूंढा और उसे मारकर पत्नी को दिखाने ले आया। डॉक्टरों ने भी सांप को देखकर बताया कि घबराने की जरुरत नहीं है, उपचार हो जाएगा। बताया जा रहा है कि पिंकेश बाई को जिस सांप ने डंसा वह दीवड़ थी। अस्पताल में उसे आइसीयू में भर्ती किया गया। वहीं अब उसकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।
सांप से बचने यह करें उपाय- बारिश के दिनों में अक्सर सांप बाहर निकलते हैं। सांपों से बचने के लिए घर में किसी तरह का कचरा एकत्र न करें। जहां कहीं भी अटाला सामग्री रखा हो उसे साफ कर दें। घर में सूने स्थान, पाइप जैसे स्थानों को बंद कर रखें। घर में सांप पकडऩे वाले का नंबर भी रखे। यदि सांप डंस ले तो तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। किसी झाडफ़ूंक या झोलाछाप के चक्कर में न फंसे। सांप डंसने के बाद व्यक्ति को सांत्वना दे कि वह घबराए नहीं, उसका इलाज हो जाने का भरोसा दें।