12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनचले को मोबाइल नंबर देने से मना किया, तो युवती को पीटा

नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया शास्त्री नगर निवासी १८ वर्षीय युवती को प्रकाशनगर निवासी हिमांशु बड़ोदिया परेशान कर रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 10 Nov 2017, 8:12 PM IST

husband Beating his wife in doubt of extramarital affair

husband Beating his wife in doubt of extramarital affair

उज्जैन. मनचले को मोबाइल नंबर देने से मना करने पर खिसियाए युवक ने युवती को पीट दिया। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया शास्त्री नगर निवासी १८ वर्षीय युवती को प्रकाशनगर निवासी हिमांशु बड़ोदिया परेशान कर रहा था। बुधवार रात १० बजे बंगाली कॉलोनी में हिमांशु ने युवती को रोक लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। इनकार करने पर हिमांशु मोबाइल छीनकर नंबर डायल करने लगा। युवती ने विरोध किया तो उससे पीट दिया। घटना के बाद युवती परिजन के साथ नीलगंगा थाने पहुंची शिकायत की।

गुंडे कर रहे थे हफ्तावसूली, परेशान रेस्टोरेंट संचालक ने कर दी पिटाई
उज्जैन. रेस्टोरेंट संचालक से दो युवक हफ्तावसूली करने पहुंच गए। लंबे समय से दोनों युवकों की गुंडागर्दी से तंग आकर रेस्टोरेंट संचालक ने उन्हें पीट दिया। मामले में पुलिस ने युवकों के खिलाफ हफ्ता वसूली का प्रकरण दर्ज किया है। नानाखेड़ा स्थित सी २१ मॉल में संचालित पेटपूजा रेस्टोरेंट पर ताजपुर निवासी सलमान पिता शेर खां निवासी ताजपुर और छोटे ठाकुर निवासी अमरनाथ एवेन्यू ने भोजन किया, लेकिन बिल चुकाने से इनकार कर दिया। संचालक चंद्रपाल सिंह दीखित ने बताया कि दोनों युवक लंबे समय से फ्री में भोजन करके जाते हैं, लेकिन बिल चुकाने के नाम पर उधार कर जाते हैं।

बुधवार रात को दोनों ने बिल नहीं चुकाया और पहले के पैसे देने से भी इनकार कर दिया। इसी बात पर उनकी दोनों से बहस हो गई। गुरुवार को दोनों युवक रेस्टोरेंट पर आए और गाली-गलौज करने लगे। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इस पर चंद्रपाल ने स्टाफ के साथ मिलकर दोनों को पीट दिया। मामले में सलमान और छोटे ठाकुर के खिलाफ हफ्तावसूली का प्रकरण दर्ज किया है, जबकि चंद्रपाल के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

झूठी शिकायत करवाई
पुलिस ने बताया मामले में दोनों आरोपियों ने दबाव बनाने के लिए युवती से छेड़छाड़ की झूठी शिकायत करवाई है, जिसकी जांच में पता चला युवती मौके पर थी ही नहीं। उसका घटना से लेना-देना नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में कहीं भी युवती दिखाई नहीं दे रही है। युवती ने छेड़छाड़ के भी आरोप लगाए थे, जिसके चलते युवती पर झूठी शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी।

कार शोरूम संचालक के घर में रखे दस लाख चोरी
उज्जैन. देवास रोड पर कार शोरूम के संचालक के वेदनगर स्थित घर से दस लाख रुपए चोरी हो गए हैं। नानाखेड़ा थाने के एसआई मनीष दुबे ने बताया कि धनतेरस पर वह १० लाख रुपए पूजा के लिए लाए थे, जिसे वे दीपावली बाद बैंक में जमा करवाने वाले थे। २१ अक्टूबर को उनकी पत्नी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस वजह से वे उपचार के लिए इंदौर चले गए। वहां से २८ अक्टूबर को लौटे तो देखा की रुपए गायब हैं। इस पर नानाखेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। एसआई ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।