17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह है उज्जैन-इंदौर फोरलेन फोरलेन की हकीकत….

टोल कंपनी न सड़क सुधार रही न ही ट्रैफिक सुरक्षा इंतजामों का रखरखाव कर रही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 12 Mar 2018, 10:58 AM IST

patrika

cows,travel,accidents,roads,ujjain news,dividers,

उज्जैन. उज्जैन-इंदौर फोरलेन का सफर अब हादसों भरा हो गया है। लोग जान जोखिम में डालकर मार्ग से निकलने को मजबूर हैं। हालात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि डिवाइडरों पर कंडे सुखाए जा रहे हैं तो लोगों ने सामान रख दिए हैं। सड़क किनारे गोशाला खोल रखी है। संकेतक टूटे पड़े हैं तो कई जगह सड़क खराब होकर ऊंची-नीची हो गई। रात का समय में निकलना ज्यादा मुश्किल हो रहा है। शनिवार रात को ऊर्जा मंत्री पारसचंद्र जैन की कार से गाय टकराने के बाद पत्रिका ने उज्जैन से निनौरा तक फोरलेन का जायजा लिया हर आधा किमी पर हालत खराब मिले। पत्रिका की रिपोर्ट...।

डिवाइडर पर खुलेआम सूखा रहे कंडे
जिन डिवाइडरों पर हरियाली होना चाहिए वहां कंडे सूखाए जा रहे हैं। निनौरा के पास चौड़े डिवाइडरों पर ग्रामीणों ने कब्जा कर कंडे थेप रखे हैं तो पास में ही कंडों का ढेर रखा है। डिवाइडरों पर कंडे लंबे समय से सुखाएं जा रहे हैं बावजूद इसके टोल प्लॉजा और न ही एमपीआरडीसी ने कार्रवाई की।

सुविधा के लिए डिवाइडर तोड़कर निकाले रास्ते
फोरलेन पर ग्रामीणों व ढाबा संचालकों ने अपनी सुविधा के लिए डिवाइडर तोड़ कर रास्ते निकाल लिए हैं। डिवाइडरों से निकले यह रास्ते पर अचानक लोग, मवेशी या वाहन आने से तेज रफ्तार आते वाहनों को बैलेंस बिगड़ता है तो दुर्घटनाएं होते-होते बचती है। यह रास्ते हर आधा किमी के बाद निकले हुए हैं।

सड़क किनारे बांध रखे मवेशी
फोरलेन पर आबादी वाले जगह पर सुरक्षा के लिए जालियां लगाई गई थीं, लेकिन ग्रामीणों ने इसे तोड़ दिया। वहीं अब सड़क किनारे पर मवेशी बांधे जा रहे हैं। निनौरा के पास सड़क किनारे पांच से छह मवेशी बंधे हुए हैं। अगर इनमें एक भी मवेशी बीच सड़क पर आ जाए तो हादसा होना तय है।

हरियाली गायब, सूखी झाडिय़ां लगाएगी आग
फोरलेन के डिवाइडर से पहले तो हरियाली ही गायब है। कई जगह डिवाइडरों पर घास फैली हुई है। गर्मी के चलते अब सूख गई है। टोल प्लॉजा कंपनी की ओर से अब तक इनकी कटाई नहीं हो सकी है। गर्मी के दिनों में इन झाडिय़ों में आग लगती है। पूर्व में शिकायत हो चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।

मंत्री की कार दुर्घटना के बाद भी सुधार नहीं
इंदौर फोरलेन पर शनिवार रात ऊर्जा मंत्री की कार से गाय के टकराने के बाद भी एमपीआरडीसी और टोल कंपनी की ओर से कोई सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया। डिवाइडरों के बेजा उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की गई, न ही रास्ते पशुओं को हटाया गया। यहां तक कि उखड़े पड़े संकेतक भी ठीक नहीं किए गए।

लाखों का टोल..फिर भी संधारण नहीं
४६ किमी लंबे इंदौर-उज्जैन फोरलेन के रखरखाव का जिम्मा महाकाल टोल कंपनी का है। कंपनी को सड़क ठीक रखने के साथ, डिवाइडर का संधारण, पौधरोपण, झाडिय़ों की कटाई, यातायात संकेतक लगाने सहित लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी है, लेकिन लाखों रुपए का टोल वसूलने के बाद भी कंपनी की ओर से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई जा रही है। वहीं एमपीआरडीसी के अधिकारी भी टोल कंपनी पर कारगार कार्रवाई नहीं कर पा रहे।

ग्राम पंचायत को कार्रवाई करना चाहिए
इंदौर फोरलेन के डिवाइडरों पर अतिक्रमण की समस्या स्थानीय नागरिकों की वजह से है। मैं खुद यहां अतिक्रमण हटाने गया तो लोगों ने अभद्रता की थी। ग्राम पंचायत को यहां कार्रवाई करना चाहिए। लोगों को भी समझना चाहिए कि उनकी गलती से लोगों की जान जा सकती है। फिर भी हम अतिक्रमण हटाएंगे।
- आरके जैन, संभागीय महाप्रबंधक, एमपीआरडीसी