17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्सक्लूसिव : दो घंटे बाद अचानक फिर जी उठा मृत शिशु, लौटी धड़कन…

कहते हैं डॉक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रूप होता है, इसलिए आम आदमी डॉक्टर पर इतना विश्वास करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 11 Mar 2018, 7:05 AM IST

patrika

Life,Doctor,delivery,ujjain news,dead baby,charak hospital ujjain,

आशीष प्रताप सिंह भदौरिया@उज्जैन. कहते हैं डॉक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रूप होता है, इसलिए आम आदमी डॉक्टर पर इतना विश्वास करता है। भगवान के बाद एक डॉक्टर ही है जो इंसान को नई जिंदगी दे सकता है। ऐसा ही एक वाक्या शुक्रवार सुबह उज्जैन के चरक अस्पताल में हुआ। जब डिलिवरी के बाद प्रसूता ने मृत शिशु को जन्म दिया तो परिजन मृत शिशु को देखकर दर्द से सहम गए, लेकिन डॉक्टर्स ने हार नहीं मानी। डॉक्टर्स की दो घंटे की मशक्कत तब काम आई जब नवजात के दिल की धड़कन लौटी और शिशु में जीवन की उम्मीद देखने को मिली। डॉक्टर्स भी इस घटना से हैरान हैं। उनके अनुसार हजारों केस में से किसी एक में ऐसा होता है।

सांवेर की निवासी है शानू
सांवेर निवासी शानू (२३) पति शाबिर को प्रसव पीड़ा के चलते गुरुवार शाम को चरक अस्पताल में भर्ती किया गया। शुक्रवार तड़के ४.३० बजे शानू ने नार्मल डिलिवरी से मृत शिशु को जन्म दिया। जन्म के बाद तुरंत बाद ही शिशु को एसएनसीयू वार्ड में ले जाया गया। जहां मौजूद ड्यूटी डॉक्टर अशोक मित्तल ने उसकी जांच की, जिसमें शिशु की धड़कन नहीं आ रही थी। डॉ. मित्तल ने बताया कि आमतौर पर मृत शिशु की धड़कन नहीं आने पर वे परिजन को मना कर देते हंै, लेकिन इस बार उन्होंने शिशु पर पुनर्जीवन प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया। इस उम्मीद के साथ कि यदि कहीं उसकी सांस रुकी हुई हो तो वापस लौट आए।

शिशु को तुरंत अंबू दिया गया
शिशु को तुरंत अंबू दिया गया। इसके बाद उसे वेगन मास्क वेंटिलेशन पर रखा गया और ऑक्सीजन दी गई। शिशु के सीने को भी पंप किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसमें जीवन के अंश दिखाई दिए। इसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा। शिशु को अब वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और अब वह चम्मच से दूध पी रहा है। रविवार को उसे डिस्चार्ज किया जाएगा।

०.१ प्रतिशत ऐसे केस
इस प्रकार के केस हजारों में से किसी एक में देखने को मिलते हैं, जिनकी सांस जन्म के समय अटक जाती है। इस प्रकार के केस में ०.१ प्रतिशत केस में ही शिशु की धड़कन लौटती है। यह बेहद खुशी की बात है कि शिशु की धड़कन लौट गई। शिशु की मैंने भी जांच की है वह अब पूरी तरह स्वस्थ्य है।
- डॉ. दिलीप वास्के, एसएनसीयू प्रभारी

डॉक्टर की मेहनत लाई रंग
जन्म के बाद हमने तो शिशु को मृत मान लिया था, लेकिन लेबर रूम की नर्स ने शिशु को तुरंत एसएनसीयू वार्ड में ले जाने के लिए कहा। इस पर उसे एसएनसीयू वार्ड में लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टर ने हमें बाहर कर बगैर देरी के उसका उपचार शुरू कर दिया। एक घंटे बाद डॉक्टर ने शिशु के बचने की उम्मीद जताई। इसके एक घंटे बाद उसकी सांस लौटने की खुशखबरी सुनाई।
- शाबिर, शिशु का पिता

...और भी अपग्रेड करेंगे अस्पताल
डॉक्टर की टीम यदि मन लगाकर काम करें तो इस प्रकार के चमत्कार संभव है, क्योंकि यहां के डॉक्टर के पास जितना अनुभव है उतना कहीं अस्पताल के डॉक्टर के पास नहीं होता। ये घटना इसका जीता-जागता नमूना है। जिला और चरक अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए संसाधन जुटाने के लिए प्रयास कर रहे है। यदि डॉक्टर साथ दें तो मरीजों को और भी राहत पहुंचाई जा सकती है।
- डॉ. राजू निदारिया, सिविल सर्जन