
Investigation,police,ujjain news,robery,
उज्जैन. वेदनगर निवासी महिला नाती की शादी में रतलाम गई और इधर बदमाशों ने घर में घुसकर लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। घर से बदमाश ताला तोड़कर २५ हजार नकद, एलइडी, लैपटॉप, चांदी के सिक्के, भगवान के चांदी के बर्तन और धार्मिक पुस्तकों सहित लाखों रुपए का सामान ले गए। चोर यहां फ्रीज में रखा दलिया व फल भी खा गए, जिसको लेकर फोरेंसिक टीम भोजन के बर्तनों की जांच कर रही है। घर के ताले टूटने की सूचना महिला को उनके पड़ोसी सुनील जैन डेवलपमेंट अधिकारी की पत्नी ने गुुरुवार शाम ५ बजे फोन पर दी। घर में चोरी की घटना सुनकर महिला २९ अप्रैल को रतलाम में होने वाली शादी समारोह को छोड़कर ट्रेन में बैठकर रात ९.३० बजे उज्जैन पहुंची और उन्होंने इसकी रिपोर्ट नानाखेड़ा थाना पुलिस में दर्ज करवाई है।
वेदनगर निवासी ललिता (६८) पति पीएस कोठारी ने बताया कि बुधवार सुबह २९ अप्रैल को होने वाली नाती बंसल जैन पिता प्रो. स्वरूप जैन की शादी में शामिल होने गई थी। दो दिन पूर्व ही बेटा प्रांजन भी अहमदाबाद इंटरव्यू देने गया था ऐसे में बुधवार सुबह रतलाम शादी में गई थी, बेटा अहमदाबाद से ही रतलाम आने वाला था। गुुरुवार शाम को पड़ोसी सुनील जैन की पत्नी ने फोन पर बताया कि आपके मकान के ताले टूटे हैं इस पर ट्रेन पकड़ कर यहां पहुंचे तो पता चला कि चोर घर से २५ हजार नकदी सहित एलइडी, लैपटॉप, चांदी के २५ सिक्के, भगवान के चांदी के बर्तन और धार्मिक पुस्तकों सहित सोने की चेन, अंगूठी, टॉप्स सहित डेढ़ लाख रुपए से अधिक का सामान ले गए। महिला ने बताया कि उनके पति प्राइवेट कंपनी में डिप्टी डायरेक्टर थे, जिनका पांच साल पूर्व ही देहांत हो गया है और बेटा इंजीनियर है। महिला ने बेटे को भी चोरी की सूचना दी है। नानाखेड़ा थाना एएसआई महेशचंद्र पटेल ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फूटेज खगाल कर चोरों के बारे में जानकारी जूटाई जा रही है। पटेल ने बताया कि पड़ोसियों ने शाम ५ बजे के लगभग घर के ताले टूटे देख महिला को सूचना दी थी। इससे यह वारदात गुुरुवार दोपहर या बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात की प्रतीत हो रही है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया है, जो बर्तनों की जांंच कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने पड़ोसियों से भी बयान लिए हैं पड़ोसियों ने आसपास के तीन चार घरों में शादियां चल रही है जिसकी तैयारी में सभी लोग लगे हैं शाम को ५ बजे घर के ताले टूटे दिखे इस पर ललिता कोठारी को सूचना दी थी।
Published on:
27 Apr 2018 08:12 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
