उज्जैन. शहर के युवा कलाकारों ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। यह इंजीनियरिंग कॉलेज में पढऩे वाले विद्यार्थियों का है। बीई के छात्र सुनील किराड़े के नाम से संचालित चैनल को एक लाख से ज्यादा दर्शकों ने पसंद किया और चैनल की शार्ट मूवी व स्पेशल म्यूजिक वीडियो का आनंद लिया। इसी के दम पर यू ट्यूब का सिल्वर प्ले अवार्ड मिला है। इस समूह में अनिल किराड़े, पंकज बघेल, अनिल रावल, सुनील रावल, रोहित आदि भी शामिल हैं। शॉर्ट मूवी की शूटिंग उज्जैन के केडी पैलेस, विक्रम वाटिका आदि स्थलों पर हुई है।