29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अध्यक्ष मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने कहा- स्वच्छता मित्रों के परिवारजनों को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ें

मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने शासकीय योजनाओं की समीक्षा की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

ayazuddin siddiqui

•

Updated: 27 May 2023, 4:33 PM IST

Chairman MP State Safai Karamcharis Commission said- Connect the family members of Swachhata Mitras with self-employment schemes

Chairman MP State Safai Karamcharis Commission said- Connect the family members of Swachhata Mitras with self-employment schemes

उमरिया. सफाई का कार्य करने वाले स्वच्छता मित्रों के परिवारजनों को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण देकर सिलाई, कढ़ाई, कम्प्यूटर एवं अन्य गतिविधियों से जोडऩे का अभियान चलाएं, जिससे स्वच्छता मित्रों की आने वाली पीढ़ी को जीवन निर्वहन के लिए अतिरिक्त संसाधन मिल सके। इस आशय के निर्देश अध्यक्ष मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग प्रताप करोसिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छता मित्रों को मिल रहे लाभों तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दिए।
श्री करोसिया ने कहा कि ऐसे स्वच्छता मित्रों को जो विनयमित हैं, पद रिक्त होने पर नियमित किया जाए। कार्य के घंटों के अनुसार कलेक्टर दर पर मजदूरी का भुगतान किया जाए। मृत्यु होने पर शासन के निर्देशानुसार देय उपदेयों का भुगतान समय पर कर दिया जाए। मस्टर रोल के कर्मचारियों की मृत्यु होने पर दो लाख रुपए का अनुदान तथा पदोन्नति का लाभ भी दिया जाए। कलेक्टर डॉ. कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिमाह जिले में रोजगार दिवस का आयोजन करके लोगों को स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। स्वच्छता के कार्य में लगे स्वच्छता मित्र अन्त्यावासायी योजना, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अतिरिक्त शासन की अन्य योजनाओं से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। इच्छुक स्वच्छता मित्र इन रोजगार मेलों मे आवेदन करें , उन्हें लाभ अवश्य दिलाया जाएगा। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वरोजगार एवं कौशल उन्नयन प्रशिक्षण की जानकारी स्वच्छता मित्रों को दें जिससे इच्छुक एवं पात्रताधारी स्वच्छता मित्रो के परिवारों के सदस्य योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। बैठक में सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, अपर कलेक्टर केसी बोपचे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह, सीएमएचओ डा. आरके मेहरा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास भरत सिंह राजपूत, विष्णु भारती, उमा महोबिया तथा जिले की सभी नगर पालिकाओं, नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी व स्वच्छता मित्र उपस्थित रहे।