4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडहर मकान की झाड़ियों में मिला युवक का शव, जेब में मिले 40 हजार रुपए

मृतक की पत्नी ने मानपुर थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

ayazuddin siddiqui

•

Updated: 3 Sep 2023, 4:34 PM IST

Dead body of a young man found in the bushes of a ruined house, 40 thousand rupees found in his pocket

Dead body of a young man found in the bushes of a ruined house, 40 thousand rupees found in his pocket

मानपुर. पुराने स्टेट बैंक कार्यालय के सामने खंडहर हो चुके मकान में झाडिय़ों के बीच एक शव मिला है। बताया गया कि जहां शव मिला है वहां से बदबू के कारण स्थानीय लोगों ने मौके पर जा कर देखा तो वहां किसी शव पड़ा हुआ था। इस बात की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मानपुर थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव की पहचान कराई गई। शव की पहचान वहां पड़ी चप्पल और कपड़े से की गई। बताया गया कि जो शव मिला है वह मोहल्ले के ही अमर सोनी का था। वहीं पेंट की जेब की तलाशी लेने के दौरान चालीस हजार एक सौ पचास रुपए भी बरामद हुए। सूत्रों की माने तो मृतक मानपुर थाने में मौजूद स्टाफ की खातिरदारी का काम करता था और पुलिस वाले जो भी काम बोलते वह करता था और वहां से मिलने वाले पैसे से ही अपना जीवन यापन करता था। बताया गया कि कुछ दिनों पहले वह अचानक ही गायब हो गया था जिसकी गुमशुदगी की शिकायत उसकी पत्नी ने थाने में की थी। पुलिस ने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद ऐसा लग रहा है कि युवक की हत्या कर शव को वहां फेका गया होगा। अमर के गायब होने के बाद चालीस हजार रुपए लेनदेन में हेराफेरी का आरोप लगा था। पुलिस ने बताया कि उसके पास पैसे कहां से आए और उसकी हत्या किसने की है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।