30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वन विभाग और नजूल ने आवास खाली करने दिया है नोटिस, राहत की अपील

अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

ayazuddin siddiqui

•

Updated: 22 Mar 2023, 4:26 PM IST

Forest Department and Nazul have given notice to vacate the house, appeal for relief

Forest Department and Nazul have given notice to vacate the house, appeal for relief

उमरिया. साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व तथा बिजली बिल अधिक आने से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से प्राप्त हुई। सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी तथा संयुक्त कलेक्टर कमलेश पुरी द्वारा विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में जिला मुख्यालय स्थित धावड़ा कालोनी के निवासियों नान बाई, अर्चना यादव, दिनेश यादव, अशोक यादव आदि ने वन विभाग एवं नजूल द्वारा आवास खाली करने संबंधी नोटिस से राहत दिलाने का आवेदन किया। काउंसलर जय नारायण सोनी ने रोजगार विभाग में किए गए कार्य का भुगतान दिलाने, जोगिया निवासी गोपालशरण परिहार ने स्मार्ट चंदिया में वाटर सप्लाई के लिए बनाये गये इंटरवेल के निर्माण में भ्रष्टाचार करने, आईटीआई उमरिया के ट्रेनीज छात्रों द्वारा स्टोनोग्राफी की पूरक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुन: मूल्यांकन कराने, रविराज सिंह निमहा ने बिजली बिल अधिक आने, बुद्धु काछी ग्राम चंदवार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, ग्राम सिल्परी से आए लोगों ने प्राथमिक शाला भवन से अतिक्रमण हटाने , ग्राम गढ़पुरी से आई सुशीला सिंह ने उधारी की राशि वापस करने के बाद भी उधारी देने वाले व्यक्ति द्वारा परेशान करने तथा बड़ेरी से आए मिथिलेश रजक बिजली बिल अधिक आने संबधित शिकायत दर्ज कराई।
इसके अलावा भी कई लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। जो विभिन्न विभागों में पहुंचकर अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया और राहत की मांग की है। कुछ समस्याओं का अधिकारियों ने मौके पर निराकरण कर दिया और कुछ ऐसी समस्या थी, जिनमें जांच आवश्यक होने के कारण संबंधित विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अब जिन अधिकारियों को समस्या निपटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके द्वारा मामले की जांच की जाएगी, उसके बाद ही लोगों को राहत मिल सकेगी।