1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भदर व हलफल नदी से दिन रात हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, प्रशासन मौन

आवागमन में होती है समस्या
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

ayazuddin siddiqui

•

Updated: 14 May 2023, 4:34 PM IST

Illegal sand mining is happening day and night from Bhadar and Halfal river, administration silent

Illegal sand mining is happening day and night from Bhadar and Halfal river, administration silent

पड़वार. जिला उमरिया के ग्राम पंचायत पड़वार अंतर्गत भदर एवं हल फल नदी से रेत का उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। पड़वार से बरही पहुंच मार्ग दिन रात रेत का परिवहन किया जाता है। रेत कारोबारियों ने रास्ते में ट्रैक्टर खड़ी कर लोडर के माध्यम से रेत भरवाने का काम करते हैं। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को कई बार दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। रेत कारोबारी हर रोज सैकड़ो गाड़ी रेत का उत्खन्न कर परिवहन करते हैं। जिससे आसपास के गांव में वाटर लेवल की समस्या शुरू हो गई है। इतना ही नहीं भीषण गर्मी में मवेशियों को नदी में पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रेत उत्खन्न व परिवहन की शिकायत बीते कुछ दिनों पहले कलेक्टर से भी की गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने नदी का निरीक्षण कर रेत कारोबारियों से रास्ते में ट्रैक्टर लोडिंग करने से मना किया था। वहीं रास्ते के दोनों तरफ बोर्ड लगवाने निर्देशित किया था। ग्रामीणों ने मांग की है कि नदी पहुंच मार्ग को सुरक्षित किया जाए जिससे राहगीरों के आवागमन में समस्या न हो।