
IPL betting was going on in Bandhavgarh resort, police seized Mashruka worth 55 lakhs
उमरिया/ताला. बांधवगढ़ नेशनल पार्क वाइल्ड टाइगर रिसॉर्ट मे लगभग 55 लाख रुपए का आईपीएल सट्टा पकड़ा गया है। मौके से 34 मोबाइल फोन, 2 लैपटॅाप, 2 टीवी, 1 कनेक्टिंग मशीन, 2 पेन ड्राइव, एक वाइस रिकॉर्डर, तीन कैल्कुलेटर, एक कार्डलेस फोन, 10 मोबाइल चार्जर एवं 1 आई 20 कार सहित 5700 रूपए नगद एवं आईपीएल की बुकिंग का हिसाब तीस लाख 71 हजार रुपए कुल मशरुका लगभग 55 लाख रुपए की जब्ती की गई है।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ताला स्थित वाइल्ड टाइगर रिसॉर्ट के रूम नंबर 406 एवं 407 में कुछ लोग अपने साथ लेपटॉप मोबाइल आदि रखे हैं और आईपीएल क्रिकेट मैच पर हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खिलाने का काम कर रहे हैं। एसडीओपी उमरिया टीम के साथ स्वयं ताला पहुंचे और रिसॉर्ट में दबिश दी। दो अलग-अलग टीमों के माध्यम से दोनों कमरों की तलाशी ली गई। रूम नंबर 406 में 4 लोग एवं रूम नंबर 407 में 2 लोग पा मिले। दोनो कमरों से दो लैपटॉप, 34 मोबाइल के माध्यम से कागज पर दांव लिखे जा रहे थे। लेपटॉप पर यश आकाश नाम से एक एप्लीकेशन चल रहा था जिस पर आईपीएल मैच का नाम अंग्रेजी में जीटीवी एस एलएसजी लिखा था एवं आधी विन्डो पर कुछ नाम और उनके सामने अमाउंट लिखा हुआ था। पुलिस ने सामान की जब्ती करते हुए कार्रवाई की है। सूत्रों की माने तो इसकी खबर तीन दिन पहले मिल चुकी थी पर पुलिस को पहुंचने में काफी वक्त लग गया।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
आरोपीगणों संदीप सराटे पिता नरेश सराटे उम्र 34 साल निवासी छिदवाड़ा नाका सिवनी, नील कमल प्रजापति पिता स्व. सोनी लाल प्रजापति उम्र 24 वर्ष, आकाश राज भर पिता राम दुलारे राजभर उम्र 23 साल, राजेश कुशवाहा पिता मोहन लाल कुशवाहा उम्र 32 साल, अजय कुमार चक्रवर्ती पिता लल्ला राम चक्रवर्ती उम्र 34 साल , नितिन केशरवानी पिता बद्री प्रसाद केशरवानी उम्र 37 साल सभी निवासी जबलपुर को गिरफ्तार किया गया है। अजय चक्रवर्ती ने बताया कि वह जबलपुर के साथी राहुल जाटव निवासी सिधी कैम्प के माध्यम से अपने क्लाइंटों से हार जीत का दाव लगाकर पैसा इक_ा करता था तथा रिसॉर्ट के मैनेजर संजय यादव को बताकर रूम नं 407 बुक किया था। पूछताछ के बाद सिवनी निवासी सुशील ठाकुर तथा संजय यादव एवं राहुल जाटव जबलपुर निवासी को भी आरोपी बनाया गया है।
Published on:
24 Apr 2023 06:01 pm

बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
