29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन सेवा अभियान 2.0: जिले में प्रतिदिन 689 शिविरों का किया जा रहा आयोजन

अब तक 32058 आवेदनों का किया निराकरण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

ayazuddin siddiqui

•

Updated: 28 May 2023, 4:33 PM IST

Public Service Campaign 2.0: 689 camps are being organized daily in the district

Public Service Campaign 2.0: 689 camps are being organized daily in the district

उमरिया. मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जिले में प्रतिदिन 689 शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आवेदकों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण भी हो रहा है।
कलेक्टर डा. कृष्ण देव त्रिपाठी द्वारा स्वयं तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत तथा मुख्य नगर पालिका अधिकरियों द्वारा शिविरों की मानीटरिंग प्राप्त आवेदनों का पंजीयन एवं निराकरण किया जा रहा है। शिविरों में अब तक 34181 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें अविवादित नामांतरण के 4162 आवेदन, कानूनी बाध्यता के कारण स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के 2928 आवेदन, कानूनी बाध्यता के कारण आय प्रमाण पत्र 2897 आवेदन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए जाति प्रमाण पत्र प्रदाय संबंधी 1585 आवेदन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए जाति प्रमाण संबंधी 780 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त 34181 आवेदनों में से 32058 आवेदनों का निराकरण किया गया है। सी. एम. हेल्पलाइन में अभियान के प्रारंभ में 3284 शिकायतें लंबित स्थिति में थी जो अब घटकर 2030 हो गई है। इनमें अधिकतम शिकायतें ऊर्जा विभाग 490, राजस्व विभाग 421 , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी 346, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 421, खाद्य आपूर्ति विभाग 149, नगरीय प्रशासन विभाग की 106 शिकायतें है।
मां मुझे प्रणाम के आवेदन 10 जून तक आमंत्रित
उमरिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग की राष्ट्रवाद की भावना से ओत प्रोत महत्वाकांक्षी योजना मां तुझे प्रणाम के तहत वर्ष 2023- 24 में अनुभव यात्रा पर जाने के लिए आवेदन जिले के तीनों विकासखण्डों से आमंत्रित किए गए हैं। युवक एवं युवतियां 10 जन तक आवेदन पत्र जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी में प्राप्त कर सकते हैं।