28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात प्रकार की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को जागरुक कर रहा एकल अभियान

प्रशिक्षण में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

ayazuddin siddiqui

•

Updated: 2 Aug 2023, 4:34 PM IST

Single campaign making villagers aware through seven types of schemes

Single campaign making villagers aware through seven types of schemes

उमरिया. पूरे देश में ग्रामीण समाज की जागरूकता के लिए एकल अभियान 7 प्रकार की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। पूरे देश के 1 लाख गावों में छह हजार पूर्ण कालिक कार्यकर्ता काम कर रहे। इसी तरह का आयोजन जिले के सागरेश्वर धाम स्थित सामुदायिक भवन में अयोजित किया गया। जिसमें महाकौशल प्रांत के 5 जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रेस वार्ता के दौरान केन्द्रीय संगठन प्रभारी माधवेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन में परिवर्तन एवं खेल समारोह से संबंधित नियमों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि एकल आभियान एक ऐसी संस्था है जो राष्ट्रीय स्तर पर लाखों गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मूलभूत सुविधाओं को लेकर बेहतर काम कर रहा है। इसके अलावा युवाओं को खेल कूद, योग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बेहतर भूमिका निभा रहा है।
एकल अभियान के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी ने बताया कि एकल अभियान देश के साथ जम्मू-कश्मीर में भी शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कदम उठा रहा है। उन्होंने कश्मीर के लेह लद्दाख को लेकर बताया कि जब वहां का पारा कई डिग्री माइनस में रहता है और वहां के स्कूल बंद हो जाते हैं तब भी एकल अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने का काम अनवरत किया जाता है।
जैविक खेती को भी कर रहा प्रोत्साहित
प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष चंद्रकांत दुबे ने बताया की 34 सालों से मूलभूत आवश्यकता शिक्षा स्वास्थ्य के साथ एकल आभियान जैविक खेती को भी प्रोत्साहित कर रहा है। इससे कृषि के क्षेत्र में किसानों को बेहतर लाभ मिल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान केंद्रीय संगठन प्रभारी माधवेंद्र सिंह, अभियान प्रमुख रामेश्वर दयाल, ग्राम स्वराज मंच प्रभारी संजय जैन, संभाग संरक्षक हरिमोहन द्विवेदी, धनीराम कावरे, संभाग आभियान प्रमुख वीरेंद्र वेदर, जिला अध्यक्ष चंद्रकांत दुबे, सचिव संदीप वाधवा, ममता द्विवेदी, कामना साहू सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।