23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली विभाग ने चला रखा है टीसी जांच अभियान, अवैध कनेक्शन वाले पंप जब्त

80 उपभोक्ताओं ने मौके पर किया बकाया राशि का भुगतान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Ayazuddin Siddiqui

•

Updated: 10 Dec 2024, 4:11 PM IST

80 उपभोक्ताओं ने मौके पर किया बकाया राशि का भुगतान

80 उपभोक्ताओं ने मौके पर किया बकाया राशि का भुगतान

मप्र पूक्षेविविकलि ने बताया कि उमरिया अंतर्गत विभिन्न वितरण केंद्रों में पंप टीसी कनेक्शन की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान दर्जन भर से ज्यादा अवैध कनेक्शन धारियों पर कार्रवाई की गई है। विभाग के भरेवा, मानपुर, करकेली एवं उमरिया ग्रामीण विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत ग्रामों में अवैध कनेक्शन की चेकिंग की गई। विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेश कुमार उइके के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में अवैध मोटर पंप कनेक्शन की चेकिंग के लिए 6 टीम गठित की गई हंै। अवैध चल रहे मोटर पंप पर छापामार कार्रवाई करते हुए पंचनामा बनाने के साथ साथ अवैध रूप से चल रहे मोटर पंप को जब्त भी किया गया एवं उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर बकाया बिलों की वसूली भी की जा रही है।