6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टूर्नामेंट में खत्म हुए मुकाबले, जानिए कौन बना चैंपियन

बैण्ड की धुन पर मनाया लाडलियों का जन्मोत्सव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Shahdol online

•

Updated: 8 Dec 2017, 4:53 PM IST

The fight ended in the tournament know who made the champions

The fight ended in the tournament know who made the champions

63वीं राष्ट्रीय शालेय खो-खो प्रतियोगिता

उमरिया. जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित राष्ट्रीय शालेय खो-खो प्रतियोगिता का फायनल मैच दिल्ली एवं महाराष्ट्र की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें महाराष्ट्र ने दिल्ली की टीम को परास्त करते हुए फायनल मैच जीता। इस अवसर पर कलेक्टर माल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने दिल्ली एवं महाराष्ट्र के फायनल मैच का आनंद उठाया। कलेक्टर ने विजय टीम को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विदित हो कि 8 दिसंबर को राष्ट्रीय शालेय खो-खो प्रतियोगिता का समापन समारोह शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञान ङ्क्षसह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। अध्यक्षता मानपुर विधायक मीना सिंह करेंगी और विशिष्ट अतिथि के रूप में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह मौजूद रहेंगे। समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। फाइनल मैच के अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अन्य प्रांतो से आई टीम, कोच, उपस्थित रहे। जिन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया।
-------------------------------------------------

बैण्ड की धुन पर मनाया लाडलियों का जन्मोत्सव

उमरिया. करकेली विकासखण्ड के किरनतालकला में ग्रामीणों के मध्य बैण्ड बाजों के साथ लाडली जन्मोत्सव मनाकर बालिकाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया गया है। जन्मोत्सव के समय गांव की गलियों में बैण्ड बाजे के साथ ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं ने जमकर नाचा। इस दौरान उन्हें स्वागतम लक्ष्मी किट का वितरण कर लाडली लक्ष्मी योजना की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ भी दिलाया गया।

इस दौरान एक माह के अंदर जन्म लेने वाली अकांक्षा बैगा, माही, सोनम, दिपाली सेन, प्रतिभा बैगा, आर्या, काव्या, वैष्णवी, सुहानी सिंह, प्राची , दिव्यांषी आदि बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया। साथ ही जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिला सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को लाडली जन्मोत्सव आंगनबाडी स्तर पर मनाया जाएगा। प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को लाडली जन्मोत्सव आंगनबाडी स्तर पर मनाया जाएगा।